Champions league: पेरिस में PSG की जीत पर फैंस का उत्पात, 2 लोगों की मौत; 500 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में पीएसजी के चैंपियंस लीग का फाइनल जीतने के बाद शनिवार रात को सड़कों पर जश्न मनाया गया। इस दौरान पुलिस ने उपद्रव करने वाले 500 से अधिक लोगों क ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल चैंपियंस लीग के इतिहास में पीएसजी (पेरिस सेंट-जर्मेन फुटबॉल क्लब) ने अपना पहला खिताब जीता। फाइनल में इतालवी फुटबॉल क्लब इंटर मिलान को 5-0 से हराया। PSG की इस जीत से फ्रांस में जश्न का माहौल रहा। हालांकि, एक दुखद खबर भी सामने आई, जिसमें दो लोगों के मरने और 192 लोगों के घायल होने की सूचना है।
फ्रांस के फुटबॉल क्लब पीएसजी के चैंपियंस लीग जीतने के बाद फैंस शनिवार की रात पेरिस की सड़कों पर जश्न मनाने उतरे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने जश्न में खलल पैदा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और उपद्रवियों के साथ झड़प शुरू हो गई।
Paris ‘celebrates’ PSG winning the Champions League
— FootballAwaydays (@Awaydays23) June 1, 2025
pic.twitter.com/sXI3qyVRJs
2 की मौत और 192 घायल
झड़प के दौरान उपद्रवियों ने चैंप्स एलिसीज पर बस शेल्टरों को तोड़ दिया और दंगा नियंत्रण पुलिस बल पर हमला किया। इसके जवाब में पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे। भगदड़ होने के चलते दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 192 लोगों के घायल होने की सूचना रविवार को आंतरिक मंत्रालय ने दी।
500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
रायटर ने रविवार को आंतरिक मंत्रालय के हवाले से लिखा कि मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 559 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पेरिस में 491 लोग गिरफ्तार किया गया है। 320 लोगों को पुलिस हिरासत में रखा गया।
After PSG’s Champions League semifinal win, celebrations in Paris turned tragic when a car struck three pedestrians on the Champs-Élysées, leaving one critically injured. Authorities are investigating the incident. #PSG #Paris pic.twitter.com/FIZpQlg94v
— Mayin (@MayinPuri) June 1, 2025
सड़कों पर की गई आगजनी
मंत्रालय ने बताया कि सड़क के किनारे बनी बुटीक बुलेवार्ड (ऐसी गली जहां छोटी-छोटी दुकाने मौजूद हों) में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे और लगातार भीड़ बढ़ रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने करने के लिए आसूं गैस और वॉटर कैनन का उपयोग किया गया।
गृह मंत्रालय ने बताया कि सैकड़ों आग लगाने की पुष्टि की। इस आगजनी में 200 से ज्यादा वाहन जल गए। सुरक्षा बलों के 22 सदस्य और सात अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। गृह मंत्रालय इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पेरिस में शांति व्यवस्था कायम है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।