Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी के खिलाफ पोस्‍टर लगाने वाले AAP के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार, इसूदान गढ़वी ने भाजपा पर साधा निशाना

    अहमदाबाद अपराध शाखा ने बताया कि 30 मार्च को अनधिकृत तरीके से मोदी हटाओ देश बचाओ जैसे नारे शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए थे। इनकी जांच के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहींइस मामले पर आप ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है।

    By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Fri, 31 Mar 2023 07:52 PM (IST)
    Hero Image
    गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसूदान गढ़वी की फाइल फोटो।

    अहमदाबाद, जेएनएन। महानगर के सार्वजनिक स्थानों और सरकारी संपत्तियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से 'आपत्तिजनक नारे' लिखे पोस्‍टर लगाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

    अहमदाबाद अपराध शाखा ने बताया कि 30 मार्च को "अनधिकृत तरीके" से "मोदी हटाओ देश बचाओ" जैसे नारे शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए थे। इनकी जांच के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

    गिरफ्तार लोगों की पहचान नटवरभाई पोपटभाई, जतिनभाई चंद्रकांतभाई पटेल, कुलदीप शरदकुमार भट्ट, बिपिन रवींद्रभाई शर्मा, अजय सुरेशभाई चौहान, अरविंद गोरजीभाई चौहान, जीवनभाई वासुभाई माहेश्वरी और परेश वासुदेवभाई तुलसिया के रूप में हुई है।

    इसूदान गढ़वी ने भाजपा पर किया हमला

    गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसूदान गढ़वी ने कहा कि गिरफ्तार लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं, उन्‍होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई से पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है।

    गढ़वी ने ट्वीट कर कहा बीजेपी की तानाशाही देखिए! गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टरों के सिलसिले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जेल में डाल दिया।

    यह मोदी और भाजपा का डर नहीं है, तो और क्या है? कोशिश करें" जितना चाहो मुश्किल! आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेंगे।

    22 राज्यों मे लगे "मोदी हटाओ, देश बचाओ" के पोस्टर

    आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 राज्यों में "मोदी हटाओ, देश बचाओ" जैसे नारों के साथ एक राष्ट्रव्यापी पोस्टर अभियान शुरू किया। गुरुवार को आप के राज्य संयोजक गोपाल राय ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने और बेरोजगारी दूर करने के बजाय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को खत्म करने में लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश भर के 22 राज्यों में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य सभी क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया,इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश में यह संदेश देना है कि कैसे पीएम मोदी किसानों से किए अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे, मजदूरों के अधिकार छीने, विश्वविद्यालयों में छात्रों का दमन किया।

    पीएम नरेंद्र मोदी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने में लगे हुए हैं। छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से देश भर के विश्वविद्यालयों में इसी तरह के पोस्टर लगाए जाएंगे।