Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात में भी अतुल सुभाष जैसा मामला, शख्स ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो; कहा- मेरी पत्नी को सबक सिखाना

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 08:12 AM (IST)

    बेंगलुरु में अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद पत्नी की प्रताड़ना के कई मामले चर्चा में आए हैं। ताजा मामला गुजरात के बोटाड जिले का है। यहां एक शख्स की पत्नी उससे विवाद कर अपने मायके चली गई थी। उसे मनाने गए शख्स की लाख कोशिश के बाद भी वह वापस आने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद शख्स ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

    Hero Image
    पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंदे पर झूल गया शख्स (फोटो: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के बोटाड में एक व्यक्ति अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंदे पर झूल गया। शख्स ने बाकायदा एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और परिजनों से उसे सबक सिखाने की गुजारिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात पुलिस ने शख्स की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

    शादी के बाद शुरू हुई खटपट

    मामला गुजरात के बोटाड जिले के जमराला गांव का है। यहां 39 वर्षीय सुरेश साथदिया की शादी पास के ही नवागांव की युवती से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच में खटपट होनी शुरू हो गई थी।

    आरोप है कि उसकी पत्नी हर बार किसी न किसी बात पर विवाद कर अपने मायके चली जाती थी। युवक के बार-बार मनाने पर भी वह वापस आने को तैयार नहीं होती थी। इस बार भी उसकी पत्नी विवाद कर मायके चली गई थी।

    आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

    • सुरेश के लाख समझाने पर भी वह वापस आने को तैयार नहीं हुई। जब सुरेश उसे लेने के लिए अपने ससुराल गया, तो पत्नी ने वापस आने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद हताश होकर सुरेश अपने घर लौटा और छत से फंदा लगाकर जान दे दी।
    • आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने कहा कि वह मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित है और उसकी पत्नी इस मौत के लिए जिम्मेदार है। उसने अपने परिजनों से मांग की है कि वह उसकी पत्नी को इसके लिए सबक सिखाएं।

    परिजनों ने कराई FIR

    आत्महत्या के बाद सुरेश के परिजनों को उसके फोन से यह वीडियो मिला। सुरेश के पिता ने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने अपनी बहू पर बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि उनकी बहू बार-बार बेटे से झगड़ा करती थी और अपने मायके चली जाती थी। एफआईआर में कहा गया है कि सुरेश अपने ससुराल पत्नी को मनाने गया था, लेकिन उसने वापस आने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध सुरेश ने फांसी लगाकर जान दे दी।

    यह भी पढ़ें: Gujarat Crime: इंस्टाग्राम के प्यार ने दिया धोखा! 16 साल के लड़के ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म