अंबाला में घर में घुसकर शख्स ने किया अभद्र व्यवहार, चाकू और बंदूक दिखाकर भी डराया; पुलिस ने दर्ज किया केस
अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में सहस तनेजा नामक व्यक्ति पिछले गेट से अवनीत सिंह के घर में घुस गया। उसने अवनीत को गले से पकड़कर गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर पैसे वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी। सहस ने परिवार को भी खत्म करने की धमकी दी और बताया कि उसके पास बंदूक भी है।
-1750574805657.webp)
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। छावनी के डिफेंस कॉलोनी में पिछले गेट से घर में घुसकर पकड़ लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर जालंधर के न्यू आदर्श नगर के सहस तनेजा, राजीव तनेजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
छावनी के डिफेंस कॉलोनी के अवनीत सिंह ने बताया कि सहस तनेजा उर्फ अभी ने एक मुकदमा 5 सितंबर 2024 जालंधर में झूठे तथ्यों के आधार पर उसकी कंपनी के नाम दर्ज करवा रखी है। वह व उसकी पत्नी अग्रिम जमानत पर हैं।
16 मई 2024 को समय करीब सांय 6.15 बजे वह अपने घर पर अपनी पत्नी, माता व बच्चों के साथ मौजूद था। उसी समय उसके घर पर नौकरानी भी थी। उसी समय सहस तनेजा उसके घर के पिछले तरफ बने गेट की तरफ से चुपचाप घर के अंदर घुस गया। जिसे देखकर घर वाले डर गए।
सहस तनेजा ने उसे गले से पकड़ लिया और गाली गलौच करने लगा। धमकाने लगा कि अगर पैसे वापस न किए तो जान से मार देगा। परिवार वालों ने बीच बचाव कर उसके चंगुल से छुड़वाने लगे। आरोपित ने धमकी दी कि समझाने आया हूं।
अगर बात न मानी तो अंजाम बहुत बुरा होगा। सहज एक चाकू लिये हुए था। उसने चाकू की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बंदूक भी है। बात न मानी तो परिवार को खत्म कर देगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।