Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अग्निवीर हो जाएं तैयार, अंबाला में 8 नवंबर से शुरू होगा भर्ती का दूसरा चरण, देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 01:16 PM (IST)

    अंबाला में 8 से 12 नवंबर 2025 तक अग्निवीर भर्ती का दूसरा चरण होगा। यह खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा और चंडीगढ़ के शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। प्रवेश पत्र 14 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए हैं, जिसे भारतीय सेना की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। समस्या होने पर भर्ती कार्यालय से संपर्क करें।

    Hero Image

    अंबाला में अग्निवीर भर्ती: शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण 2025 (File Photo)

    जागरण संवाददाता, अंबाला। आर्मी भर्ती निदेशक अंबाला ने बताया कि 8 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक खड्गा स्पोट्र्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा।

    इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जोकि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित आनलाइन कामन परीक्षा में शार्टलिस्ट हुए है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 14 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लागइन आइडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।