Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा में शादी का झांसा देकर भगा ले गया नाबालिग लड़की, फिर हत्या कर फेंक दिया शव; डेढ़ साल बाद आरोपी ने कबूला जुर्म

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 04:55 AM (IST)

    मुलाना में सचिन नामक एक व्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी और शव को यमुनानगर की नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। अदालत ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

    Hero Image

    पुलिस के सामने आरोपित ने कबूला- डेढ़ साल पहले किशोरी की हत्या कर शव यमुनानगर में फेंक दिया

    संवाद सहयोगी, मुलाना। प्यार और शादी का झांसा देकर आरोपित सचिन निवासी सोहाना ने थाना मुलाना पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि करीब डेढ़ साल पहले उसने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी। शव खुर्दबुर्द कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह खुद इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात कर रहा है, लेकिन पुलिस का मानना है कि इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पूछताछ में आरोपित ने यह भी बताया है कि यमुनानगर में नहर में शव को फेंका था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसका चार दिन का रिमांड मिला है। अब रिमांड में पुलिस तमाम पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

    यह है मामला

    नाबालिग लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्वजनों के अनुसार करीब ढाई साल पहले सचिन ने लड़की को अपने प्रभाव में ले लिया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया था। बाद में लड़की लिव-इन बताकर सचिन के साथ रही। इसी दौरान स्वजनों का संपर्क लड़की से टूट गया था। बाद में स्वजनों ने सचिन को किसी अन्य महिला के साथ देखा तो उनको शक हुआ।

    इस पर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन स्वजनों के अनुसार कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी पर स्वजनों ने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर पुलिस हरकत में आई और आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसने हत्या की बात भी मान ली है।

    साढ़े तीन माह पहले दी थी शिकायत

    नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत स्वजनों ने पुलिस में दी थी। इस पर पुलिस ने सचिन समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता (लड़की की मां) ने बताया था कि सचिन ने नाबालिग लड़की के साथ नजदीकियां बढ़ाई। स्वजनों की अनुपस्थिति में आरोपित घर आता था। इसी दौरान सचिन लड़की को भगाकर ले गया। स्वजनों ने ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। हालांकि यह पता चला कि सचिन के स्वजनों ने ही लड़की को छिपाया हुआ है।

    आरोपित के स्वजनों ने यहां तक कहा था कि लड़की बालिग हो जाएगी तो दोनों की शादी करवा देंगे। सचिन एक शोरूम में काम करता था और लड़की भी उसके साथ काम करने लगी। साल 2023 में जब वह अपनी बेटी से मिलने गई तो सचिन ने बताया कि वह काम पर नहीं आई है। इसके बाद वह लौट आई। शिकायत में बताया था कि मई 2025 में जब घूमने गई तो देखा सचिन किसी और लड़की के साथ बाइक पर घूम रहा था। यही पर शक हुआ तो सचिन को रोका, लेकिन वह भाग गिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करे हुए सचिन को पकड़ा है।

    रिमांड में विभिन्न पहलुओं पर होगी जांच

    रविवार को मुलाना पुलिस ने आरोपित सचिन को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि लड़की की हत्या किस तरह की गई, शव को कहां छुपाया गया और हत्या के पीछे असल वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान मामले में कई महत्वपूर्ण और सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, वहीं माही के परिजन आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

    आरोपित ने हत्या करना कबूला है : एसएचओ

    थाना मुलाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपित सचिन ने नाबालिग की हत्या कबूल ली है। आरोपित को न्यायालय से 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से हत्या के कारण और हत्या के तरीके सहित अन्य पहलूओं पर पूछताछ की जाएगी।