Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अंबाला एयरफोर्स स्टेशन जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लड़ाकू विमान राफेल में 20 मिनट तक भरेंगी उड़ान

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 10:32 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी, जहां वे राफेल लड़ाकू विमान में 20 मिनट तक उड़ान भरेंगी। यह दूसरी बार है जब वे किसी लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले उन्होंने सुखोई-30 में उड़ान भरी थी। अंबाला में, वे वायुसेना अध्यक्ष और हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों से मिलेंगी और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े वायुवीरों को सम्मानित करेंगी।

    Hero Image

    अंबाला में राफेल से 20 मिनट उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार सुबह अंबाला पहुंचेंगी। वह 2222 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार और 50 हजार फीट ऊंचाई पर उड़ने भरने वाले राफेल में 20 मिनट तक उड़ान भरेंगी।

    द्रौपदी मुर्मु दूसरी बार लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले उन्होंने असम के तेजपुर में सुखोई-30 में 30 मिनट तक उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में वायुसेना अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज सहित कई रक्षा अधिकारी व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान आपरेशन सिंदूर से जुड़े वायुवीरों को सम्मानित किया जाएगा। दो घंटे तक द्रौपदी मुर्मु एयरफोर्स स्टेशन में रहेंगी।