Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPS पूरन कुमार की सुसाइड पर मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति से की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- जल्द हो आरोपियों की गिरफ्तारी

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 02:38 PM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मोर्चा ने आरोप लगाया कि पूरन कुमार को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। विभिन्न दलों ने भी जांच की मांग की है।

    Hero Image

    IPS पूरन कुमार की सुसाइड पर मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति से की निष्पक्ष जांच की मांग (File Photo)

    जागरण संवाददाता, भिवानी। एडीजीपी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के नौ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    इसी मुद्दे को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच और आरोपित अधिकारियों की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है। प्रदर्शन का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश दहिया ने किया। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने रोहतक के एएसआइ संदीप लाठर आत्महत्या मामले की भी निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश दहिया ने कहा कि आत्महत्या से एक दिन पहले छह अक्टूबर को एडीजीपी वाई. पूरन कुमार के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था। मोर्चा ने इसे प्राणघातक उत्पीड़न की अंतिम कड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के नौ दिन बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने अब तक किसी आरोपित अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

    उन्होंने मांग की कि एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणियां व डीजीपी शत्रुजीत कपूर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए, ताकि वे गवाहों को प्रभावित न कर सकें। इस अवसर पर दीपक सांगा, विजय सांगा, उमेद सिंह, डा. पवन, सुरेंद्र भोला, सुनीता, जयकुमार, सुभाष, सोनिया, गुड्डी, सरोज, विजय, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, धर्मबीर सांगा, नरेश सांगा, प्रदीप सांगा, सोनू, बलजीत, मंजू, उषा, सुषमा, सुनीता, रामकुमार, सवील चौपड़ा, सतेंद्र पपोसा, रामपाल मेहरा, संजीव उमरावत, मनोज उमरावत, शशीकांत मौजूद रहे।