Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भिवानी में गोला फेंकते समय केरल की खिलाड़ी हुई घायल, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

    Updated: Thu, 27 Nov 2025 09:34 PM (IST)

    भिवानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में केरल की हेनिन एलिजाबेथ गोला फेंकते समय घायल हो गईं। संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं और उनके घुटने में चोट आई। फिजिशियन ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद खेल को रोक दिया गया और एम्बुलेंस आने में आधा घंटा लगा।

    Hero Image

    केरल की खिलाड़ी गोला फेंकते समय हुई चोटिल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में गोला फेंक स्पर्धा में भाग ले रही केरल की हेनिन एलिजाबेथ गोला फेंकते समय अचानक चोटिल हो गई। जैसे ही उसने जोर से घूम कर गोला फेंकने की कोशिश की वह गिर गई। उसके घुटने में चोट लग गई। उससे उठा नहीं गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुरंत मौके पर फिजिशियन पहुंचे। यहां चल रहे मुकाबले एकदम से ठहर गए। खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर लेकर उसे मैदान से बाहर लाया गया। यहां पर फिजिशियन और उनकी टीम ने खिलाड़ी को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

    कुछ खिलाड़ियों ने बताया कि केरल की खिलाड़ी का बैलेंंस बिगड़ गया और वह खुद को संभाल नहीं पाई। अचानक से वह गिर पड़ी। एक तो यह समझा गया कि वह उठ लेगी लेकिन अगले ही पल वहां पर मौजूद कोच, रेफरी और पूरी टीम के साथ फिजिशियन आ गए। स्ट्रेचर आने और यहां से ले जाने में करीब आधे घंटे का समय लगा। इस दौरान खिलाड़ी परेशान रही।