भिवानी: चरखी दादरी में ऑन ड्यूटी एसपीओ को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान मौत
चरखी दादरी सिटी पुलिस थाना में तैनात एसपीओ सत्यवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बीएसएफ से रिटायर्ड थे और सात साल पहले एसपीओ के रूप में भर्ती हुए थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मृत्यु हो गई।
-1763833071398.webp)
भिवानी: चरखी दादरी में ऑन ड्यूटी एसपीओ को आया हार्ट अटैक। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। दादरी सिटी पुलिस थाना में तैनात एसपीओ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को दादरी सिविल अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया। मृतक एसपीओ की पहचान जिले के गांव ढाणी फोगाट निवासी करीब 50 वर्षीय सत्यवान के रूप में हुई है।
स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सत्यवान बीएसएफ से रिटायर्ड था। करीब सात साल पहले वह बतौर एसपीओ भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह सिटी पुलिस थाना में कार्यरत था और उसकी ड्यूटी पुलिस राइडर पर थी।
शुक्रवार सायं वह ड्यूटी पर था और अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे दादरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक तीन लड़कों का पिता था। गांव ढाणी फोगाट में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।