Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को मारी 2 गोलियां, एक महीने से पीछा करने वाला शूटर फरार; VIDEO आया सामने

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 12:22 PM (IST)

    फरीदाबाद में बाइक सवार युवक ने एक नवयुवती को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    Hero Image

    सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाता दिखा आरोपित। सौजन्य- सोशल मीडिया

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम बाइक सवार युवक ने एक नवयुवती को गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी है। बाइक सवार पिस्तौल को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे सेक्टर-आठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी जान को खतरा नहीं है। हमलावर सोहना थाना क्षेत्र के सरमथला गांव का रहने वाला है। सूचना के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस वारदात का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक युवक बाइक से आता है और सहेली के साथ जा रही लड़की पर दो बार फायरिंग करता है। इसके बाद वहां से फरार हो जाता है। 

    Faridabad Khabar (1)

    जेईई की तैयारी कर रही है छात्रा

    भगत सिंह कॉलोनी की रहने वाली नवयुवती ओपन शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय से पढ़ती है और फिलहाल जेईई की तैयारी कर रही है। वह श्याम कॉलोनी में एक लाइब्रेरी में जेईई की तैयारी करने आती है।

    सोमवार शाम को वह अपनी सहेली के साथ बाहर कुछ खाने के लिए आई थी। तभी बाइक पर एक युवक आया और उसे गोली मार दी। घायल की सहेली ने इस घटना के बारे में स्वजन को सूचना दी। तभी स्वजन उसे घायल अवस्था में सेक्टर-आठ स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर आए।

    आरोपित का नाम 20 वर्षीय जितेंद्र मंगला पता चला है। वह गांव में ही दुकान करता है। वह नवयुवती को एक महीने से परेशान कर रहा था। थाना शहर प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए थाना और क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    वारदात का वीडियो-