Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फरीदाबाद में जगमगाया 15 फीट ऊंचा 'आशादीप', दीपोत्सव में बिखरी एकता और आशा की रोशनी

    By SUSHEEL BHATIAEdited By: Neeraj Tiwari
    Updated: Mon, 20 Oct 2025 07:49 PM (IST)

    फरीदाबाद में दीपावली के मौके पर 15 फीट ऊंचे 'आशादीप' ने एकता और उम्मीद का संदेश फैलाया। इस पहल ने शहर में सकारात्मकता और उत्साह का माहौल बना दिया। 'आशादीप' शहरवासियों के लिए एक विशेष आकर्षण रहा, जिसने दीपोत्सव को और भी यादगार बना दिया। पूरे शहर में रोशनी की जगमगाहट से त्योहार का आनंद दोगुना हो गया।

    Hero Image

    सुशील भाटिया, फरीदाबाद। शाम होते ही औद्याेगिक नगरी फरीदाबाद दीपोत्सव से जगमगा उठी है। प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर हरियाणा सरकार में स्थानीय स्वशासन, राजस्व, नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के साथ सेक्टर-14-17 की लेबर चौक पर 15 फीट ऊंचा बना विशाल दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दीपक को आशादीप नाम दिया गया था और इसके माध्यम से एकता, सद्भाव और आशा के अमृत प्रकाश का संदेश दिया गया। 15 फीट ऊंचा भव्य दीप पुराने घी-तेल के टीनों से बनाया गया था, जो परंपरा और पर्यावरणीय चेतना का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपुल गोयल ने आगे कहा कि यह आशादीप हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जो हर शहरवासी के दिल में है कि फरीदाबाद को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में उत्कृष्ट बनाना है। दीपावली का अर्थ सिर्फ घरों की रोशनी नहीं होता बल्कि समाज शहर और देश में नई ऊर्जा नई प्रेरणा और नए अवसरों का प्रकाश फैलाना होता है।

    image

    राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने 15 फीट ऊंचा आशादीप प्रज्जवलित कर दिया एकता और भाईचारे का संदेश। जागरण

    वातावरण में गूंजते दीप जलाओ-आशा बढ़ाओ के नारों ने आयोजन को जनोत्सव का स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर दीपोत्सव स्थल पर भजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दीपदान के माध्यम से समाज में प्रेम भाईचारा और सकारात्मकता का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों महिलाओं, युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल दीपावली का उत्सव है बल्कि अमृतकाल की भावना और नए भारत की आशा का भी प्रतीक है।

    राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के हर वर्ग तक यह रोशनी पहुँचाने का संकल्प लेते हैं तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है।

    image

    कार्यक्रम में शरीक होने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जागरण

    उन्होंने कहा कि आज जब हर कोई अपने घर को सजाने में व्यस्त है हम सब मिलकर अपने पूरे शहर को रोशन करने का कार्य कर रहे हैं यही फरीदाबाद की पहचान है यह शहर त्योहार भी मनाता है और विकास का दीप भी जलाता है यह 15 फीट का आशादीप उन सभी हाथों की मेहनत का परिणाम है जो दिन-रात लगकर फरीदाबाद को सुंदर सशक्त और आधुनिक बना रहे हैं। यह उन कामगारों प्रोफेशनल्स कर्मचारियों और नागरिकों का प्रतीक है जिन्होंने हमारे साथ मिलकर इस शहर को संवारने में योगदान दिया है।

    image

    सबकी जुबान पर इस विशाल दीप की रही चर्चा। जागरण

    विकसित भारत-विकसित हरियाणा का दिया संदेश

    विपुल गोयल ने कहा कि यह आशादीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के विकसित हरियाणा और हमारे अपने लक्ष्य उत्कृष्ट फरीदाबाद की दिशा में उठाया गया एक और बड़ा कदम है। अगली दीपावली तक हमारा संकल्प है कि हम फरीदाबाद को एक नेक्स्ट लेवल डेवलपमेंट सिटी बनाएंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वच्छता पर्यावरण और स्मार्ट शहरी सेवाओं में फरीदाबाद को हर मानक पर सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में स्थापित करेंगे। जिस प्रकार दीपावली से दीपावली तक हम अपने घरों को और सुंदर बनाते हैं उसी प्रकार हमें दीपावली से दीपावली तक अपने फरीदाबाद को और उत्कृष्ट बनाना है। यह आशादीप हमें यही प्रेरणा देता है कि जब हम सब मिलकर एक संकल्प लें तो कोई भी अंधकार हमें रोक नहीं सकता। यही दीपावली का संदेश है यही हमारा संकल्प है।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन महिलाएं झुलसी; एक की मौत