हरियाणा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा 'कांग्रेस' का दामन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसे कांग्रेस अपनी जीत मानकर चल रही है। रमित खट्टर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और अभी केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई जगदीश के बेटे हैं।
डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। हरियाणा में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसे कांग्रेस अपनी जीत मानकर चल रही है।
हरियाणा यूथ कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।" रमित खट्टर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और अभी केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई जगदीश के बेटे हैं।
श्री मनोहर लाल खट्टर जी के भतीजे श्री रमित खट्टर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस पार्टी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।#इबकै_कांग्रेस#BreakingNews #ShriRamitKhattar #BreakingNews pic.twitter.com/svPVlPXuJA
— Haryana Youth Congress (@Haryana_YC) September 19, 2024
5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
बता दें, हरियाणा में कांग्रेस का आप से गठबंधन होना था लेकिन शीट शेयरिंग को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बनी। इसके बाद आप ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सिर्फ 5 सीट ही आप को देना चाहती थी, लेकिन आप 10 सीट से कम पर नहीं मान रही थी। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
यह भी पढे़ं- Haryana Election: BJP-कांग्रेस से कटा टिकट, निर्दलीयों ने बढ़ाई टेंशन, कांटे की टक्कर तो कहीं बना त्रिकोणीय मुकाबला