फरीदाबाद में निगम ने प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए नियुक्त किए चेकर्स, इन जगहों पर जाकर करवाएं वेरिफिकेशन
फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए चेकर्स नियुक्त किए हैं जो मोबाइल नंबर और पते ठीक करेंगे। पहले यह काम जेडटीओ के पास था जिससे काम धीमा था। निगम 6 से 27 सितंबर तक कैंप लगाएगा जहां प्रॉपर्टी आईडी वेरिफिकेशन लाल डोरा सर्टिफिकेट और बिल वसूली होगी। प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन की धीमी गति के कारण निगम को फटकार भी मिली है।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करने के काम में तेजी लाने के लिए निगम ने चेकर्स नियुक्त किए हैं। ये चेकर्स आईडी में मोबाइल नंबर और पता सही करेंगे। अभी तक इन त्रुटियों को ठीक करने का काम जेडटीओ के पास था।
इसके साथ ही जेडटीओ प्रॉपर्टी टैक्स और सीवर वाटर टैक्स का काम भी संभाल रहे थे। जिसके चलते आईडी ठीक करने का काम गति नहीं पकड़ पा रहा था। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा था। अभी तक निगम 50 फीसदी आईडी भी ठीक नहीं कर पाया है।
शहर में कुल प्रॉपर्टी आईडी की संख्या साढ़े आठ लाख है। जबकि अभी तक सिर्फ डेढ़ लाख प्रॉपर्टी आईडी ही ठीक हो पाई हैं। लोग आईडी ठीक करवाने के लिए रोजाना मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
इसके साथ ही निगम का प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसके चलते टैक्स वसूली नहीं हो पा रही है। प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन की धीमी गति के चलते निगम को शहरी स्थानीय निकाय की ओर से फटकार भी लग चुकी है।
नगर निगम अलग-अलग जगहों पर लगाएगा कैंप
निगम द्वारा 6 से 27 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। कैंप के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। इन कैंपों में प्रॉपर्टी आईडी वेरिफिकेशन, लाल डोर सर्टिफिकेट, पानी और सीवर बिल वसूली का काम किया जाएगा। कैंप को लेकर नगर निगम शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए और एनजीओ से भी संपर्क करने में लगा हुआ है। ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को कैंप में लाया जा सके।
प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने के लिए चेकर्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही, निगम 6 से 27 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाएगा। ताकि टैक्स वसूली बढ़ाई जा सके। \\B\\B
-सलोनी शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।