Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानी भरने से फरीदाबाद की गौशालाओं में चारे की कमी, सरकार ने दिया अनुदान

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 04:51 PM (IST)

    यमुना में आई बाढ़ से चारे की समस्या को देखते हुए सरकार ने मोहना और छायंसा की गौशालाओं को 1 करोड़ 28 हजार रुपये का अनुदान दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक मूलचंद शर्मा को चेक सौंपे ताकि पशुओं को चारे की कमी न हो। विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार गौ सेवा को अपना कर्तव्य मानती है।

    Hero Image
    सरकार ने मोहना और छायंसा की गौशालाओं को 1 करोड़ 28 हजार रुपये का अनुदान दिया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। यमुना में आई बाढ़ के बाद पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दो गौशालाओं को 1 करोड़ 28 हजार रुपये का अनुदान दिया है, ताकि उन्हें चारे के संकट का सामना न करना पड़े। यह अनुदान मोहना और छायंसा की गौशालाओं को दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना में आई बाढ़ के कारण आसपास के गांवों की फसलें जलभराव से बर्बाद हो गई हैं। मोहना और छायंसा दोनों गांव यमुना किनारे बसे हैं। दोनों गांवों में गौशालाएं चल रही हैं।

    इन गौशालाओं में रहने वाले पशुओं को चारे के संकट का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा को अनुदान के चेक सौंपे गए। शर्मा ने बुधवार को दोनों गौशाला प्रबंधन समितियों को ये चेक दिए।

    विधायक ने यह चेक छायंसा गौशाला प्रबंधन समिति पिंजरा पोल सोसायटी के प्रधान प्रकाश चंद बराठी को सौंपे। इस अवसर पर एसडीएम मयंक भारद्वाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    विधायक शर्मा ने बताया कि छायंसा गौशाला को 94 लाख 33 हज़ार रुपये और मोहना गौशाला को 5 लाख 95 हज़ार रुपये का चेक दिया गया है। बराठी ने सरकार द्वारा दिए गए अनुदान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।

    विधायक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार गौ सेवा को अपना परम धर्म मानती है। यही कारण है कि गायों को चारे की कोई समस्या नहीं होती।