Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर लगे आरोपों के विरोध में उतरी जिला कांग्रेस, भाजपा की साजिश बताया

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 12:41 AM (IST)

    जिला कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर लगे आरोपों का विरोध किया है। शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा परेशान है।

    Hero Image

    हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर लगे आरोपों के विरोध में उतरी जिला कांग्रेस।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी उतर आई है। शहरी और ग्रामीण दोनों ही जिलाध्यक्षों ने शनिवार को बयान जारी कर इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि झूठे व बेबुनियाद आरोपों के साथ कानूनी कार्रवाई करवाना भाजपा सरकार की बौखलाहट का नतीजा है। डावर ने कहा कि भाजपा हमेशा ही कांग्रेस के खिलाफ जांच एजेंसियों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करती नजर आई है।

    भाजपा को जब कहीं अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आती है तो वह द्वेष में किसी भी क्षेत्र में सीबीआई, ईडी को आगे करते विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अपनी खीझ निकालती है। भाजपा ने हमेशा से ही देश में विपक्षी नेताओं के खिलाफ षडयंत्र रचे हैं।

    डावर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनते ही राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट और अनुशासित पार्टी है।

    वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा षडयंत्र रचकर अपनी सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी कांग्रेस को दबाने का प्रयास करती आ रही है, लेकिन कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत जनाधार भाजपा के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देता।

    भाजपा के हाथों की कठपुतली बनी इनेलो ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, जिनका न कोई आधार है और न ही कोई सबूत।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: गैंगस्टर दीपक नांदल गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, एमएनआर बिल्डर्स ऑफिस पर बरसाई थीं 25 गोलियां