गुरुग्राम में गोवर्धन पूजा की धूम, मंदिरों में सजा अन्नकूट का भंडारा; श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गुरुग्राम में गोवर्धन पूजा का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंदिरों में अन्नकूट का भंडारा सजाया गया, जहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन में भाग लिया। अन्नकूट का भंडारा इस उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
-1761114783733.webp)
मंदिरों में गोवर्धन पूजा के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गोवर्धन पूजा पर साइबर सिटी के विभिन्न मंदिरों में गांव अन्नकूट के प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों में गोवर्धन पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्री सिद्धेश्वर मंदिर के साथ श्री कृष्ण मंदिर,गीता भवन मंदिर, राम मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है और अन्नकूट के प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया।
गोवर्धन पूजा के दौरान सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के गोबर के रूप की पूजा की गई। सिद्धेश्वर मंदिर पुजारी ने बताया कि द्वापर युग से चली आ रही इस पूजा में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस दिन गोवर्धन पर्वत को भगवान श्री कृष्ण ने अपनी चिटली उंगली पर उठाया था तभी से गोवर्धन के नाम से भी भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्णा का रूप बनाया जाता है और उसे सजा कर उसकी पूजा की जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।