Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खर्चे के लिए पैसे मांगने पर प्रेमी ने की गर्भवती युवती की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 07:15 PM (IST)

    गुरुग्राम में एक प्रेमी ने खर्चे के लिए पैसे मांगने पर अपनी गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। युवती द्वारा पैसे मांगने पर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने गुस्से में आकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    प्रेमी ने ही की थी महिला की हत्या।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव में 28 वर्षीय गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर उसका शव कमरे में बंद करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सलीमपुर गांव में रहने वाले अनुज के रूप में की गई। पुलिस ने उसे फर्रूखाबाद से पकड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूछताछ में पता चला कि आरोपित अनुज और महिला अंगूरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला द्वारा बार-बार खर्चे के लिए पैसे मांगने से परेशान होकर अनुज ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सोड़ना गांव की रहने वाली थी। यह कई साल से दिल्ली के कापसहेड़ा में रह रही थी।

    पुलिस को जांच में पता चला कि महिला अंगूरी पहले किसी निजी कंपनी में काम करती थी। उसकी शादी वर्ष 2023 में मुहम्मद सदरूदीन से हुई थी। कुछ समय बाद ही अंगूरी अपने पति से अलग रहने लगी व वर्ष 2024 में विशाल नाम के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

    इसके बाद वह उससे भी अलग होकर अकेले रहने लगी थी। अंगूरी अनुज के साथ पिछले एक साल से संपर्क में थी। आरोपित अनुज आटो रिक्शा चालक है। प्रेम प्रसंग के दौरान इसका अंगूरी के किराये के कमरे पर आना-जाना था, इसी दौरान अनुज से महिला प्रेगनेंट हो गई थी।

    महिला प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले खर्चो के लिए आरोपित से बार-बार रुपये मांगती थी। पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार रात भी आरोपित अनुज महिला से मिलने के लिए गया। इस दौरान पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने उसकी हाथ से गला दबाकर हत्या कर दी और शव बेड के नीचे डालकर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।