गुरुग्राम में महिला की हत्या कर कमरे में बंद की लाश, लव मैरिज के डेढ़ साल बाद जिंदगी का दर्दनाक अंत
गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा में एक 26 वर्षीय महिला का डिकंपोज शव किराए के कमरे में मिला। गला दबाकर हत्या की आशंका है। महिला की पहचान अंगूरी देवी के रूप में हुई है, जो 20 दिन पहले ही यहां रहने आई थी। पुलिस को उसके पति अनुज पर शक है, जो सात महीने पहले उसे छोड़कर चला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1762328827745.webp)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में उद्योग विहार के डूंडाहेड़ा स्थित किराए के कमरे में 26 वर्षीय महिला का डिकंपोज स्थिति में शव बरामद किया गया है। किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया।
पुलिस ने मंगलवार रात लोगों की सूचना पर कमरे से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की पहचान अंगूरी देवी के रूप में की गई है। अभी इसका पूरा पता नहीं मिल पाया है। महिला 20 दिन पहले ही यहां रहने आई थी।
वहीं, जांच में पता चला कि इसकी करीब डेढ़ साल पहले अनुज नाम के युवक से लव मैरिज हुई थी। सात महीने पहले वह छोड़कर चला गया था, इस व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।