हरियाणा राज्य खेल उत्सव : ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मंत्रोच्चारण व शंखनाद से शुभारंभ, गूंजा ‘माटी ते मेडल’ थीम सांग
हरियाणा राज्य खेल उत्सव का ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शानदार आगाज हुआ। ‘माटी ते मेडल’ थीम सांग ने दर्शकों को प्रेरित किया। इस खेल उत्सव के शुरू होने से खिलाड़ियों में जोश का माहौल है, और वे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हैं।

राज्य खेल उत्सव का शुभंकर 'महाबली चीता' रखा गया है, जो हरियाणा के खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, साहस और जीत की भावना का प्रतीक है।
वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। शनिवार शाम ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव के उद्घाटन समारोह में समृद्ध हरियाणा की झलक देखने को मिली।
मंत्रोच्चारण से खेल उत्सव की शुरुआत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन के बाद सात पुरोहितों ने सामूहिक शंखनाद के उद्घोष से खेल उत्सव की औपचारिक शुभारंभ हुआ। फिर संस्कृत के श्लोक कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्... के उच्चारण सनातन संस्कृति का निर्वाह्न किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश के सभी 22 जिलों के एथलीट दल के प्रतिनिधि भव्य परेड प्रस्तुत की। खेल विभाग ने खिलाड़ियों को डाइट कैलोरी के हिसाब से देने का इंतजाम किया गया है।
समारोह में हरियाणवी सिंगर अमित सैनी व पंजाबी सिंगर परवीन शर्मा की शानदार प्रस्तुति से पूरा स्टेडियम झूमने पर मजबूर हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पारंपरिक परिधान में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणवी परंपरा और संस्कृति को जीवंत कर दिया।
माटी ते मेडल उपजें छोरे-छोरी हरियाणा के...थीम सांग लांच
इस बार के राज्य खेल उत्सव का शुभंकर 'महाबली चीता' रखा गया है, जो हरियाणा के खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, साहस और जीत की भावना का प्रतीक है। समारोह के दौरान थीम सांग “माटी ते मेडल उपजें छोरे-छोरी हरियाणा के” की गूंज होती रही। यह थीम सांग पूरे राज्य में जोश और गर्व का संचार कर रहा है। इस गीत के माध्यम से हरियाणा की मिट्टी से जुड़े खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे को सलाम किया गया है। उत्सव में हरियाणा प्रदेश की गौरवशाली खेल यात्रा पर एवी क्लिप पर प्रदर्शित की गई।
मिट्टी से मेडल तक...राज्य खेल उत्सव की टैग लाइन
हरियाणा राज्य खेल उत्सव की टैग लाइन मिट्टी से मेडल तक रखी गई है जबकि लोगो शंख के आकार में बनाया गया है, जिसमें चारों ओर अलग-अलग खेलों में भाग लेते हुए खिलाड़ियों के चित्र बनाए गए हैं। इसमें हाकी, दौड़ साइकिलिंग समेत अन्य खेलों की झलक दिखाई देती है। यह आयोजन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है और इसका समापन 8 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। इस सात दिवसीय उत्सव में प्रदेश के नौ जिलों सहित चंडीगढ़ तथा नई दिल्ली में 24 विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें राज्य भर के 6 हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यहां होंगी प्रतियोगिताएं...
गुरुग्राम में 3 से 6 नवंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एथलेटिक्स (दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो व कूद आदि)
नेहरू स्टेडियम में हाॅकी व हैंडबाल और सेक्टर-65 स्थित प्रोग्रेसिव अकादमी में टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
फरीदाबाद में आर्चरी, वेटलिफ्टिंग, फेसिंग, टेनिस, सोनीपत में नेटबाल, कुश्ती, कराटे, जूडो
कुरुक्षेत्र में योगासन, साइक्लिंग (रोड और ट्रैक इवेंट्स), पंचकूला में कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन
झज्जर में ट्रायथलाॅन वाटरपोलो (तैराकी, साइक्लिंग, दौड़), रोहतक में बाक्सिंग, करनाल में फुटबाल, नई दिल्ली में शूटिंग और चंडीगढ़ में नौकायन (जलक्रीड़ा)
उद्घाटन में मौजूद रहे...
शुभारंभ समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, एशियन कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, नलवा विधायक रणधीर सिंह पणिहार, पूर्व मंत्री संजय सिंह, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, बीजेपी के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से डीसी अजय कुमार व नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।