Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में क्या लोगों को ज्यादा पसंद है रॉन्ग साइड गाड़ी भगाना, 31 दिन में जुर्माने की रकम से खुलासा

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 07:26 PM (IST)

    गुरुग्राम यातायात पुलिस ने गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। एक महीने के विशेष अभियान में 13955 चालकों पर 71.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन के अनुसार यह कार्रवाई यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की गई है और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

    Hero Image
    31 दिन में रांग साइड चलने वालों पर 71.47 लाख रुपये जुर्माना

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। रांग साइड ड्राइविंग करने वालों पर यातायात पुलिस की विशेष नजर है। यातायात पुलिस ने नियमों की अंदेखी करके रांग साइड ड्राइविंग करने वाले 13955 वाहन चालकों पर चालान का हंटर चलाया है। विशेष अभियान के तहत 31 दिनों में 71.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन के निर्देशन में यातायात पुलिस ने एक से 31 अगस्त तक गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रभावी कार्रवाई की गई।

    विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के नियमानुसार चालान किए गए।

    यातायात पुलिस ने कुल 13,955 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर-व्हीकल अधिनियम के तहत कुल 71 लाख 47 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया।

    पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात का संचालन सुगम व सुरक्षित बनाना है। इसके लिए यातायात की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली, गुरुग्राम और नूंह में गाड़ियां चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

    comedy show banner
    comedy show banner