Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Crime: तेज धार हथियार से महिला की हत्या, बच्चे को बिलखते छोड़ा

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 01:32 PM (IST)

    महिला के शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान पाए गए है। उसके मोबाइल फोन को टॉयलेट सीट में डाल दिया गया है। महिला की पहचान 23 वर्षीय लक्ष्मी राव के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि इस मामले में फरार चल रहे पति ने कौशांबी में आत्महत्या कर ली है।

    Hero Image
    Gurugram Crime: तेज धार हथियार से महिला की हत्या, बच्चे को बिलखते छोड़ा

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिले के डीएलएफ फेस तीन थाना क्षेत्र में तेज धार हथियार से एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मी की सूचना पर पहुंची डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, महिला की हत्या का आरोप उसके ही पति पर लगा है। मृतक महिला आगरा की रहने वाली थी। छह महीने पहले ही परिवार डीएलएफ फेस तीन के एस ब्लॉक में रहने के लिए आया था।

    महिला के शरीर पर ब्लेड के निशान

    महिला के शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान पाए गए है। उसके मोबाइल फोन को टॉयलेट सीट में डाल दिया गया है। महिला की पहचान 23 वर्षीय लक्ष्मी राव के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि इस मामले में फरार चल रहे पति ने भी गाजियाबाद के कौशांबी में आत्महत्या कर ली है।

    पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उसका पति, जिस पर उसकी हत्या करने का संदेह है, वह फरार है। अधिकारी ने बताया कि जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि महिला खून से लथपथ थी और उसका बच्चा उसके शव के पास बैठा रो रहा था। हत्या के पीछे का कारण जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा।