कुंवारे लड़कों को शिकार बनाने वाली महिला गिरफ्तार, सात फेरों से सुहागरात तक साथ... फिर कांड कर देती थी दुल्हन
गुरुग्राम पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जो शहर में छिपकर रह रही थी। यह महिला शादी के बाद अपने पतियों को लूटकर भाग जाती थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
-1760606828807.webp)
सीकर पुलिस की गिरफ्त में गुरुग्राम से गिरफ्तार की गई आरोपित महिला। सौ. पुलिस
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। परिवार के साथ मिलकर राजस्थान के कई जिलों के युवकों से फर्जी तरीके से शादी करने के बाद धोखाधड़ी कर गहने और रुपये लूटकर फरार हो जाने वाली एक महिला को राजस्थान पुलिस ने मंगलवार रात गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। यह गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में किराये से छिपकर रह रही थी। गुरुग्राम पुलिस की मदद से राजस्थान की सीकर पुलिस ने इसे पकड़ लिया।
महिला की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन गांव की रहने वाली काजल के रूप में की गई। काजल गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साल से ठिकाने बदल कर पुलिस को चकमा दे रही थी। यह अपने परिवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर युवकों को ठगने का काम करती थी।मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और तकनीकी मदद से सीकर पुलिस गुरुग्राम पहुंची।
काजल के परिवारवाले पहले ही हुए थे गिरफ्तार
सरस्वती एन्क्लेव की गली नंबर दो के एक मकान से उसे गिरफ्तार किया गया। वह अंकित नाम के व्यक्ति के घर में किराये पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच करते हुए काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर 2024 को सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाने में ताराचंद जाट ने शिकायत दर्ज कराई थी।
ताराचंद ने बताया था कि उनकी मुलाकात जयपुर में भगत सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। भगत सिंह ने ताराचंद को उनके दो बेटों भंवर लाल और शंकर लाल की शादी के लिए अपनी बेटियों काजल और तमन्ना से रिश्ता तय करने का प्रस्ताव दिया। भगत सिंह ने शादी की तैयारियों के नाम पर ताराचंद से 11 लाख रुपये ले लिए थे।
शादी के बाद दो दिन तक भगत सिंह का परिवार ताराचंद के साथ रहा। तीसरे दिन गहने, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह परिवार संगठित रूप से ठगी का धंधा चला रहा था।कई और मामलों की भी जानकारी मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।