Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी बढ़ने से हिसार में बंदर पकड़ों अभियान पर ब्रेक, तापमान घटने के बाद पकड़े जाएंगे बंदर

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Fri, 20 May 2022 11:37 AM (IST)

    तापमान का ग्राफ बढ़ने के कारण शहर में बंदर पकड़ों अभियान पर ब्रेक लग गया है। नगर निगम प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए बंदरों को पकड़े का काम रूकवा दिया है। तापमान कम होने पर ही ठेकेदार के कारिंदे बंदर पकड़ने का कार्य फिर से शुरु करेंगे।

    Hero Image
    हिसार में पशु पकड़ो अभियान की तरह बंदर पकड़ों अभियान भी स्‍थगित हो गया है

    जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में 45 डिग्री से अधिक तापमान है। तापमान का ग्राफ बढ़ने के कारण शहर में बंदर पकड़ों अभियान पर ब्रेक लग गया है। नगर निगम प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए बंदरों को पकड़े का काम रूकवा दिया है। तापमान कम होने पर ही ठेकेदार के कारिंदे बंदर पकड़ने का कार्य फिर से शुरु करेंगे। ऐसे में शुक्रवार को शहर में बंदर पकड़ने का काम नहीं किया गया। ठेकेदार की आधी टीम को शुक्रवार को ही घर लौट गई। वहीं पिछले करीब एक सप्ताह में पकड़े गए बंदरों को भी जंगल में छोड़ दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक सप्ताह में पकड़े 45 बंदर, क्लेसर में छोड़े

    ठेकेदार के कारिंदों ने पिछले एक सप्ताह में 45 बंदर पकड़े। एक पिंजरे में कई बंदर होते है। ऐसे में इतनी गर्मी में बंदरों को नुकसान न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार के कारिंदों ने बंदरों को क्लेसर के जंगलों में छोड़ दिया। टीम ने पकड़े सभी 45 बंदरों को क्लेसर जंगल छोड़कर आई।

    टीम का लक्ष्य 500 बंदर

    लंबे समय बाद शहर में बंदर पकड़ो अभियान फिर से शुरु किया गया था। कोरोना के कारण अभियान ठंडे बस्ते में चला गया था। ऐसे में मई माह में बंदर पकड़ने शुरु किए थे। ठेकेदार के कारिंदों ने पहले चरण में 500 बंदर पकड़ने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में अब तक 45 पकड़े जा चुके है। अब गर्मी से राहत मिलने के बाद ही बंदर पकड़ो अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

    ये भी जानें

    - शहर में बंदरों का आतंक बढ़ा तो 21 नवंबर 2017 से 13 फरवरी 2018 तक बंदर पकड़े गए। उस दौरान वन्य प्राणी विभाग से 3 हजार बंदर पकड़ने की अनुमति दी थी टीम ने 2204 बंदर पकड़े। कोरोना के बाद 6 अक्टूबर 2020 से फिर बंदर पकड़े।

    - नागरिक अस्पताल में बंदरों के काटने के सप्ताह में औसतन दो-तीन मामले आ जाते है।

    - इन क्षेत्रों में बंदरों का अधिक है आतंक : सेक्टर-14, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, कमला नगर, सेक्टर 13, डाकघर के आसपास का क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, डीएन कालेज मार्ग, खजांचियान बाजार, मोतीबाजार, पटेल नगर, पीएलए मार्केट, बस अड्डे के आसपास, मिलगेट सहित शहर विभिन्न सेक्टरों व कालोनियों में कई लोगों ने बंदरों के डर से अपने घरों के आंगन भी लोहे से कवर करवाए हुए हैं।

    ---शहर में बंदर पकड़ने का कार्य रोक दिया है। निगम अधिकारियों ने कहा है कि गर्मी अधिक है। ऐसे में बंदरों को नुकसान हो सकता है इसलिए मौसम कुछ ठंडा होने पर ही बंदर पकड़े जाए। पकड़े गए 45 बंदर क्लेसर के जंगल में छोड़ दिए है।

    - रमन, ठेकेदार, भिवानी।