Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: बारिश से बिगड़े हालात, नदियां उफान पर; प्रदेश के इन जिलों में वर्षा की संभावना

    हरियाणा में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाली बसें रोक दी गई हैं। फतेहाबाद में मकान गिरने से चार लोग दब गए। घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से गुहला क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

    By Suprabha Saxena Edited By: Suprabha Saxena Updated: Thu, 28 Aug 2025 07:40 AM (IST)
    Hero Image
    हरियाणा में लगातार हो रही बारिश क कहर

    जागरण टीम l हिसार/पानीपत। प्रदेश में मॉनसून सक्रिय होने के साथ ही नदियों का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। नदियां उफान पर है। पहाड़ों का पानी अब मैदानी इलाकों की सड़कों पर आ गया है। इससे पंजाब, जम्मू-कश्मीर जाने वाली कैथल, कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद सहित अनेक जिलों की बसों को बंद कर उसे बीच में ही मोड़ दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी तरफ फतेहाबाद के रतिया में मकान की छत गिरने से भाई-बहन सहित चार लोग मलबे में दब गए। कैथल के सीवन में मकान की छत गिरी गई। अब दो सितंबर तक लगातार वर्षा होने की उम्मीद है। बुधवार को 13 जिलों में वर्षा हुई तो वीरवार को भी 13 जिलों में आसार हैं।

    इसके अलावा गुरुग्राम, सोनीपत और कैथल में अलग-अलग हुए वर्षा जनित हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पंजाब और जम्मू में पानी सड़कों तक आने के बाद हरियाणा की बसों को बंद कर दिया गया है। कैथल से कटरा जाने वाली बसे बंद की गई तो कुरुक्षेत्र से कटरा जाने वाली बस को लुधियाना से वापस मोड़ा गया। मनाली जाने वाली बस भी चंडीगढ़ तक गई है। फतेहाबाद से जम्मू और अमृतसर जाने वाली बस लुधियाना से वापस आ रही है।

    घग्गर नदी का जलस्तर 18 हजार 326 क्यूसेक पहुंचा

    पहाड़ों में हो रही वर्षा से घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 26 अगस्त को घग्गर नदी में 15403 क्यूसेक पानी चल रहा था। यह बढ़कर अब 18326 क्यूसेक हो गया। पिछले दो दिनों से घग्गर नदी में पानी की बढ़ौतरी हो रही है। इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो गुहला क्षेत्र में बाढ़ आने का खतरा बढ़ जाएगा। गुहला-चीका क्षेत्र में खेतों में पहले से ही पानी भरा हुआ है। घग्गर में ज्यादा पानी आया तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं फतेहाबाद में घग्घर नदी में चांदपुरा साइफन पर 12,500 क्यूसेक बहाव है।

    गुरुग्राम में दंपती दबे, महिला की मौत

    गुरुग्राम में बादशाहपुर में छत गिरने से एक 60 वर्षीय महिला महादेवी की मौत हो गई है। छत के मलबे में दबने से उनके पति श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

    खुली तार छूने से किसान की मौत

    कैथल के गांव सिरमौर में खेत में काम करते वक्त किसान सोहन लाल का हाथ सबमर्सिबल के पास खुली तार से छू गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    करंट से युवक की मौत

    गोहाना के आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल शुगर मिल में करंट लगने से यूपी के बिजनौर निवासी युवक की मौत हो गई। वो तिरपाल ढांपने गया था।

    परिवारों को फतेहाबाद में दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी

    फतेहाबाद के 15 से ज्यादा गांवों में हालात बिगड़े फतेहाबाद जिले के 15 से ज्यादा गांवों व कॉलोनियों में जलभराव से हालात बिगड़े। बरेटा ड्रेन ओवरफ्लो से रोझावाली, ब्राह्मणवाला और बबनपुर की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। भूना-कुलां के बीच बसे लहरियां गांव में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े। जलघर-बिजली घर में तीन फीट तक पानी भराव है। करीब 15 परिवारों को सामुदायिक केंद्र में शरण लिए हैं।

    प्रदेश के इन जिलों में आज वर्षा की संभावना

    पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।