हरियाणा में और बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, जानिये इसके लिए सरकार उठाएगी क्या कदम
हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 135 नए स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को मंजूरी दी है जिस पर लगभग 74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि 126 उप स्वास्थ्य केंद्र और नौ सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई स्थापित की जाएंगी। यह कदम haryanaharyana के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 135 नए स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पलवल, पानीपत और सोनीपत में 126 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर और पानीपत जिलों में सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी नागरिक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इसी दिशा में डाक्टरों की संख्या बढ़ाने, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। जिस भी गांव या शहर में स्वास्थ्य संस्थान की आवश्यकता महसूस होगी, वहां यथाशीघ्र नए संस्थान का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।