हिसार में पाश क्षेत्र ग्रीन पार्क में चल रहा बंदर पकड़ो अभियान, 12 घंटे में पकड़े चार बंदर
शहर में बंदर पकड़ने का शुक्रवार को ग्रीन पार्क क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र में जज से लेकर आला प्रशासनिक अफसरों व कारोबारियों की कोठियां है। यहां से भी नगर निगम को कई बार बंदरों के आतंक की शिकायतें मिल चुकी है।

जागरण संवाददाता, हिसार : शहरवासियों काे बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने ठेकेदार के माध्यम से शहर में बंदर पकड़ने का शुक्रवार को ग्रीन पार्क क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र में जज से लेकर आला प्रशासनिक अफसरों व कारोबारियों की कोठियां है। यहां से भी नगर निगम को कई बार बंदरों के आतंक की शिकायतें मिल चुकी है। ऐसे में शुक्रवार को ठेकेदार के कारिंदों ने ग्रीन पार्क में जाल बिछाकर बंदर पकड़े। दो दिन से इसी क्षेत्र में बंदर पकड़ रहे है। शुक्रवार दोपहर तक इस क्षेत्र में टीम केवल चार बंदर पकड़ने में ही सफल हो पाई।
टीम को देखकर भाग रहे बंदर
जैसे जैसे बंदर पकड़ने का सिलसिला आगे बढ़ रहा है। बंदरों को भी टीम सदस्यों की पहचान होने लगी है। अब तो हालात ये है कि उन्हें देखकर बंदर भागने लगे है। ठेेकेदार के कारिंदों की माने तो बंदर उनकी टीम को देखकर अपने छुपने लगे है। ग्रीन पार्क क्षेत्र में चार बंदरों की शिकायत मिली थी। टीम ने पहले दिन दिनभर की कड़ी मशक्कत की वहीं शुक्रवार को भी सुबह से ही जाल बिछा दिया था। लेकिन बंदर दूरी बना रहे है जिसके कारण कड़ी मशक्कत के बावजूद टीम केवल चार बंदर पकड़ने में ही सफल हो पाई।
टीम के फील्ड में उतरते ही बंदरों के काटने की शिकायतों में भी आई कमी
जैसे जैसे बंदर पकड़ने की टीम फील्ड में आगे बढ़ रही है। वैसे वैसे बंदर के काटने की शिकायतें भी कम ही आ रही है। फिलहाल नगर निगम के पास बंदर से संबंधित शिकायतें नाममात्र ही है। इक्का दुक्का शिकायतें ही मिल रही है। ग्रीन पार्क क्षेत्र की शिकायत पर टीम ने वहां पर चार बंदर पकड़े है। टीम उन्हीं क्षेत्रों में प्राथमिकता से बंदर पकड़ रही है जिन क्षेत्रों से बंदरों के आतंक की शिकायतें आ रही है।
----ग्रीन पार्क क्षेत्र में चार बंदर पकड़े है। शुक्रवार सुबह से ही वहां पर पिंजरा लगा दिया था। टीम बंदरों के आतंक वाले क्षेत्रों में बंदर पकड़ने के कार्य को प्राथमिकता दे रही है।
- रमन, ठेकेदार, भिवानी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।