Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में लॉज में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापामारी कर तीन महिला और चार युवक किए काबू

    हांसी के शांति निकेतन कॉलोनी स्थित वेलकम लाज में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। एक बोगस ग्राहक भेजकर की गई छापेमारी में तीन महिलाएं और चार युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार हुए। डीएसपी विनोद शंकर के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस पहले भी ऐसे मामले में कार्रवाई कर चुकी है और आगे भी अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए तत्पर रहेगी।

    By Pradeep Duhan Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:36 PM (IST)
    Hero Image
    लॉज में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड, तीन महिला व चार युवक काबू।

    संवाद सहयोगी, हांसी (हिसार)। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी के समीप वेलकम लॉज में पुलिस ने रेड मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस को लॉज से तीन महिलाएं व चार युवक को आपत्तिजनक स्थिति में मिले। लॉज में हड़कंप मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह छापेमारी एसपी अमित यशवर्धन के निर्देश पर डीएसपी विनोद शंकर के नेतृत्व में की गई है। होटल मालिक की मिलीभगत से देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने युवक और महिलाओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

    डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शांति निकेतन कॉलोनी के पास स्थित वेलकम लॉज में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लॉज में रेड की गई। इस दौरान युवक व महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। सूचना मिलने पर डीएसपी व उनकी एक टीम तैयार कर लॉज में छापा मारा।

    बता दें कि इस समय शहर के अनेक होटलों व लॉज में देह व्यापार का धंधा काफी फल-फूल रहा है, जिसके बाद पुलिस की ओर से निरंतर जांच की जा रही है। वहीं इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे कुछ होटल संचालक बाहर से युवतियां लाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाते हैं। होटल संचालक ग्राहकों को मोबाइल पर युवती की फोटो भेजते थे और बातचीत होने के बाद उन्हें यहां बुलाया जाता था।

    देह व्यापार के लिए दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से युवतियों को यहां बुलाया जाता था। इससे पहले भी एक होटल में गई थी रेडइससे पहले भी करीब दो बार पुलिस ने कुंदनापुर रोड के पास स्थित एक होटल पर रेड की थी। होटल में रेड मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दिया था। उस वक्त रेड के दौरान पुलिस को होटल से तीन युवतियां व तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे।

    पुलिस ने होटल संचालक सहित युवक और युवतियों को हिरासत में लिया था। उस दौरान पुलिस ने इसी होटल के मैनेजर मनीष को गिरफ्तार किया था। वहीं इसके अलावा दो साल पहले यहां के एक होटल में बड़ी नशे की खेप बरामद की गई थी। पुलिस ने यहां से करीब 16 लाख रुपये की कीमत का करीब 101 किलो गांजा बरामद किया था। आरोपित उड़ीसा से नशे की खेप लेकर इसी होटल में पहुंचे थे।

    डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि हांसी में इस प्रकार की गतिविधियां करने वालों को पुलिस की चेतावनी है कि यह अनैतिक धंधे छोड़ दें या पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएसपी ने कहा कि इस प्रकार की करवाई पुलिस के द्वारा भविष्य में भी की जाएगी। ताकि आम जनता को साफ और स्वच्छ माहौल मिल सके।