Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लू लगने का खतरा हुआ कम, हिसार में अब फिर चलेगा बंदर पकड़ो अभियान, आज से पकड़ेंगे बंदर

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 07:54 AM (IST)

    नगर निगम प्रशासन ने शहर में बंद किए गए बंदर पकड़ो अभियान को फिर से शुुरू करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में सोमवार से शहर में बंदर पकड़ो अभियान शुरु किया जाएगा। भिवानी से रविवार को बंदर पकड़ने वाली टीम हिसार पहुंची।

    Hero Image
    गर्मी में हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए बंदर पकड़ो अभियान को बीच में किया था बंद

    पवन सिरोवा, हिसार : वर्षा के कारण मौसम में ठंडक बढ़ने से शहर का तापमान में भी कमी आ गई है। तापमान में कमी आने के साथ ही अब नगर निगम प्रशासन ने शहर में बंद किए गए बंदर पकड़ो अभियान को फिर से शुुरू करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में सोमवार से शहर में बंदर पकड़ो अभियान शुरु किया जाएगा। भिवानी से रविवार को बंदर पकड़ने वाली टीम हिसार पहुंची। सेक्टर-15 क्षेत्र से बंदर पकड़ने के अभियान की एक बार फिर से शुरुआत करने की प्लानिंग के तहत आज से बंदर पकड़ने का कार्य शुरु किया जाएगा। ठेकेदार ने कहा कि करीब 10 कारिंदों के माध्मय से शहर में सोमवर से बंदर पकड़ने का कार्य किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए अभियान को बीच में किया था बंद

    शहर में गर्मी के मौसम में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हो गया था। बढ़े तापमान के कारण बंदरों में हीट स्ट्रोक का खतरा बना हुआ था। उनकी जान जाने का डर भी प्रशासन को सताने लगा। ऐसे में उनकी जान की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर में बंदर पकड़ो अभियान बंद करवा दिया था। अब दो बार हुई वर्षा के कारण शहर में तापमान में गिरावट आई है। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने जनसमस्या को देखते हुए शहर में फिर से बंदर पकड़ने के कार्य को शुरू करवाने के संबंध में ठेेकेदार को दिशा निर्देश दिए। ऐसे में अब सोमवार से फिर अभियान शुरु होगा।

    45 बंदर पकड़े, क्लेसर में छोड़े

    ठेकेदार के कारिंदों ने शहर में एक सप्ताह तक बंदर पकड़ो अभियान चलाया था। जिसमें उन्होंने एक सप्ताह में 45 बंदर पकड़े। एक पिंजरे में कई बंदर होते है। ऐसे में इतनी गर्मी में बंदरों को नुकसान न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार के कारिंदों ने बंदरों को क्लेसर के जंगलों में छोड़ दिया। टीम ने पकड़े सभी 45 बंदरों को क्लेसर जंगल छोड़कर आई।

    अब 500 बंदर पकड़े का है लक्ष्य

    ठेकेदार ने शहर में इस बार 500 बंदर पकड़ने का पहले चरण में लक्ष्य निर्धारित किया है। 45 बंदर पकड़ चुके है ऐसे में करीब साढ़े चार सौ बंदर ओर पकड़ने है।

    ये भी जानें

    इन क्षेत्रों में बंदरों का अधिक है आतंक : सेक्टर-14, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, कमला नगर, सेक्टर 13, डाकघर के आसपास का क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, डीएन कालेज मार्ग, खजांचियान बाजार, मोतीबाजार, पटेल नगर, पीएलए मार्केट, बस अड्डे के आसपास, मिलगेट सहित शहर विभिन्न सेक्टरों व कालोनियों में कई लोगों ने बंदरों के डर से अपने घरों के आंगन भी लोहे से कवर करवाए हुए हैं।

    ----गर्मी के कारण शहर में बंदर पकड़ो अभियान बंद कर दिया था। तापमान में गिरावट आई है। अब साेमवार से फिर शहर में बंदर पकड़े जाएंगे।

    - रमन, ठेकेदार, भिवानी।