Himachal News: बेरी में अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नसीब नामक युवक जयराम आश्रम के पास श्मशान घाट के नजदीक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। तलाशी में उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Himachal News: बेरी में अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार (File Photo)
संवाद सूत्र, बेरी। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बेरी क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
चौकी शहर बेरी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राहुल ने बताया कि चौकी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नसीब निवासी बेरी जयराम आश्रम के पास स्थित श्मशान घाट के नजदीक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को काबू किया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपी नसीब को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।