जींद में अस्पताल मालिक से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
जींद में अस्पताल संचालक अशोक मित्तल से विदेशी नंबर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। धमकी मिलने पर पुलिस ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है। अशोक मित्तल ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
-1762159590375.webp)
अस्पताल संचालक से मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी, पुलिस की तैनात। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, जींद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और जींद-कैथल में अस्पताल के संचालक अशोक मित्तल को विदेशी नंबर से धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने जींद अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव लखमीरवाला निवासी अशोक मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जींद में आस्कर व कैथल में जनता अस्पताल चलाते हैं। शनिवार को वह जींद में अपने आस्कर अस्पताल में बैठे थे। दोपहर बाद उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से वायस कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने 5 करोड़ रुपये की मांग की। यह राशि नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा बताया है।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि अशोक मलिक के जींद अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात कर दी है। किसी भी सूरत में रंगदारी मांगने के आरोपित बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसी धमकी प्रदेश में कई जगह मिली हैं। पुलिस जल्द ही आरोपितों को ढूंढ निकॉल गी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।