Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला व खंड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 04:59 PM (IST)

    रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक अक्षर भवन में जिला प्रधान छाज्जुराम नैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया।

    Hero Image
    जिला व खंड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ

    जागरण संवाददाता, जींद : रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक अक्षर भवन में जिला प्रधान छाज्जुराम नैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया।

    संघ के प्रवक्ता सतबीर सिंह खटकड़ ने कहा है कि बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष में टीम वर्क के आधार पर जिला व खंड स्तर पर सदस्यता व संघर्ष फंड का कार्य लगातार पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारी 28, 29 मार्च को आल इंडिया स्टेट गर्वमेंट इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल में पूर्ण भागीदारी करेगा। उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन को हरियाणा में शीघ्र लागू किया जाए, रिटायर्ड कर्मचारियों की आयु सीमा 60, 65, 70, 75 व 80 वर्ष के बाद उनकी पेंशन में में 5, 10, 15, 20, 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, मेडिकल केशलेश सुविधा पांच लाख रुपये तक शीघ्र दी जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों की 80 वर्ष होने के बाद 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी एलटीसी में की जाए। पेंशन नीति के आधार पर हरियाणा सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की पत्नियों को जो बुढापा पेंशन मिलती थी, उसको सरकार ने बंद कर दिया। इसलिए उसको जल्द से चालू किया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर रामफल दलाल, बीरखाराम, इंद्रसिंह सतबीर सिंह, कर्णसिंह लुदाना, दलसिंह राणा, पटवारी दरियासिंह भंभेवा, कर्मबीर संधू, धर्मबीर सिहंमार, श्रीनिवास रोहिल्ला, ओमप्रकाश जाटान, सूबे सिंह मौजूद थे।