Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला, विरोध करने पर की मारपीट

    कैथल में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। शहर थाना पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जिस पर एक 14 वर्षीय लड़की के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं तितरम थाना पुलिस ने अंकुश नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    By Sunil Kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 28 Aug 2025 03:40 PM (IST)
    Hero Image
    कैथल दो नाबालिगों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, कैथल। दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिगों से दुष्कर्म करने के आरोप में सिटी और तितरम थाना में केस दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में शहर की एक कालोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर देवेंद्र के विरुद्ध सिटी थाना में पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायत में बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। आरोपित पिछले करीब आठ महीने से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। इस बात का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था।

    उसे धमकी दे रहा था कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। नाबालिग ने किसी तरह हिम्मत कर इस संबंध में स्वजन को बताया कि सिटी थाना में शिकायत दी गई। फरवरी में उसकी पहचान आरोपित के साथ हुई थी और दोनों की बातचीत होने लगी। नाबालिग घर पर अकेली थी तो आरोपित आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    आरोपित ने फरवरी से 26 अगस्त के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं, दूसरे मामले में तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर अंकुश के विरुद्ध पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत तितरम थाना में केस दर्ज किया गया है।

    शिकायत में बताया कि आरोपित ने 15 मार्च से 27 अगस्त के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। तितरम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एसआई सुनीता को सौंप दी है।