मेरठ-करनाल हाईवे पर बेसुध मिला हरियाणा का दंपती, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हरियाणा के कैथल जिले में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक दंपती बेसुध हालत में मिला, अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी या पारिवारिक ...और पढ़ें
-1765214063238.webp)
हाईवे पर बेसुध मिला हरियाणा का दंपती, अस्पताल में मौत।
जागरण संवाददाता, कैथल। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुटराड़ी के पास रविवार देर रात हरियाणा निवासी दंपती बेसुध हालत में मिला। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि विवाहिता को मेरठ रेफर कर दिया। सोमवार को विवाहिता की भी मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी या फिर पारिवारिक विवाद की वजह से दोनों ने जान दी है। एक साल पहले ही परिवार से अलग होकर दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
हरियाणा के जिला कैथल के गांव पूंडरी निवासी 29 वर्षीय नरेश कुमार की तीन साल पहले उप्र के जिला कुशीनगर के थाना खड्डा के गांव पटखोली निवासी 28 वर्षीय सोना से स्नैप चैट एप के जरिये दोस्ती हुई थी। एक साल पहले परिवार की रजामंदी के बिना दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। वे परिवार से अलग पूंडरी में ही किराये के मकान में रहते थे। पुलिस के अनुसार तीन दिन से दोनों में विवाद चल रहा था। युवक रविवार रात पत्नी को उसके घर छोड़ने की बात कहकर बाइक से निकला था।
देर रात करीब दो बजे हाईवे पर दोनों गंभीर हालत में मिले थे। इससे पहले विवाहिता ने डायल-112 पर मारपीट की सूचना दी थी। इसके बाद सीओ और एएसपी सिटी पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था, जबकि महिला को मेरठ रेफर कर दिया था।
एएसपी ने बताया कि मौके से दोनों के मोबाइल फोन, एक बाइक, पानी की बोतल में कीटनाशक दवा और कीटनाशक दवा का एक पाउच मिला था। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे महिला की भी मौत हो गई। सोमवार दोपहर युवक की मां और अन्य रिश्तेदार शामली पहुंचे। वहीं, युवती पक्ष के लोगों ने शव लेने से इंकार कर दिया। युवक की मामी सीता ने बताया कि वह पुरोहित का कार्य करता था।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि किसी बात को लेकर दोनों परेशान थे। दोनों ने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर पिया था। दोनों की मौत हो गई है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। -सुमित शुक्ला, एएसपी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।