Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा के युवक को कंबोडिया में बंधक बनाकर बेच दिया, मां की शिकायत पर केस दर्ज 

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM (IST)

    करनाल से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक युवक को कंबोडिया में बंधक बनाकर बेच दिया गया। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर युवक को कंबोडिया बुलाया और फिर उसे एक कंपनी को बेच दिया। 

    Hero Image

    हरियाणा के युवक को कंबोडिया में बंधक बनाकर बेच दिया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, करनाल। दुर्गा कालोनी निवासी एक युवक को कंबोडिया में बंधक बनाकर बेचने का मामला सामने आया है। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। करीब चार-पांच दिन पहले युवक की मां के पास कंबोडिया की कंपनी से वाट्सएप कॉल आई थी। इसी के बाद मामले का खुलासा हुआ। कंपनी का कर्मचारी बेटे को छोड़ने के लिए पांच हजार डालर की मांग कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजकली के अनुसार, उसके बेटे धर्मबीर को कंबोडिया में बंधक बनाकर रखा गया है और उसे एक कंपनी में जबरन काम करने को मजबूर किया जा रहा है।

    नौ अगस्त को संजय और सोनू नामक व्यक्तियों ने उसके बेटे को प्लास्टिक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कंबोडिया बुलाया। वहां संजय ने मेली नामक लड़की के साथ मिलीभगत कर धर्मबीर को एक कंपनी में नौकरी लगवा दिया और लड़की 3500 डालर लेकर फरार हो गई।

    जब धर्मबीर को पता चला कि कंपनी उसे धोखाधड़ी वाले काम करने को मजबूर कर रही है तो उसने काम करने से इन्कार कर दिया। इसकी वजह से कंपनी के मालिक ने उसे धमकाया, मारपीट की और उसका पासपोर्ट व मोबाइल कब्जे में ले लिया। इसके बाद युवक को 5000 डालर में दूसरी कंपनी को बेच दिया गया।

    यह कंपनी अब भी उसे वही अवैध और जबरन कार्य करने के लिए मजबूर कर रही है। राजकली ने बताया कि उसके बेटे के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है, उसे समय पर भोजन नहीं दिया जाता और लगातार मारपीट की जा रही है।

    राजकली ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और बेटे को कर्ज लेकर कंबोडिया भेजा था। उसने पुलिस और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर 32-33 में संजय, मेली व सोनू पर मामला दर्ज किया गया है।