हरियाणा में दीपावली पर झुग्गी को लड़ियों से सजाते समय लगा करंट, युवक की मौत
करनाल में दिवाली के दिन सेक्टर 32-33 में एक दर्दनाक हादसा हुआ। 40 वर्षीय राधे चौधरी नामक एक दिहाड़ी मजदूर, जो अपनी झुग्गी को दीवाली की लड़ियों से सजा रहा था, करंट लगने से मर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधे के चार बच्चे हैं, और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
-1761089392441.webp)
जागरण संवाददाता, करनाल। सेक्टर 32-33 में दीवाली के त्योहार पर मातम छा गया। त्योहार को देखते हुए अपनी झुग्गी को लड़ियों को सजा रहे युवक की करंट से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच की, उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय राधे चौधरी के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी करता था। राधे के चार छोटे बच्चे हैं और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।