करनाल में ट्रैक्टर चढ़ने से डेढ़ साल के इकलौते बच्चे की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम
निसिंग के ब्रास खुर्द गांव में एक दर्दनाक हादसे में, घर के बाहर खेल रहे एक डेढ़ साल के बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। ट्रैक्टर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया। बच्चे के माता-पिता का 22 साल बाद यह इकलौता बेटा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और गांव में शोक का माहौल है।

निसिंग: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, गांव में छाया शोक।
संवाद सहयोगी, निसिंग। ब्रास खुर्द गांव में घर के पास चौक में खेल रहे डेढ़ साल के इकलौते बच्चे की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली निर्माण सामग्री से भरा था। जिसे गली में रेत और सीमेंट पहुंचाना था। जो निसिंग से ब्रास गया था। चालक और ट्रैक्टर दोनों ही ब्रास गांव के है हालांकि ट्रैक्टर चढ़ने के बाद बच्चे को सीएचसी निसिंग ले जाया गया। जिसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चौंक पर सैंकड़ों ग्रामीण इक्कठे हो गए। जो घटना से क्षुब्ध थे। वहीं महिलाओं के चीत्कार की आवाज सुनकर सभी निशब्द खड़े थे।
22 साल बाद हुआ था बेटा
बच्चे का पिता गजे सिंह गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। जो दिहाड़ी मजदूरी कर घर का गुजारा करता है। जिसकी शादी 23 साल पहले पुण्डरी में हुई थी, लेकिन संतान नही हुई। लंबे समय से संतान के लिए पत्नी का इलाज करवा रहा था।
जो कमाता था, उसे इलाज पर खर्च कर देता था। इसके लिए अपना प्लॉट भी बेच दिया था। 22 साल बाद घर में बेटा हुआ था। जो हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।