Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र मंडी में धान की खरीद में तेजी, किसानों को मिला भुगतान, जारी किए गए 955 करोड़ रुपये

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 03:07 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र की अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ने से खरीद में तेजी आई है। अब तक 54 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग और हैफेड शामिल हैं। मंडियों में जगह कम होने के कारण धान के ढेर सड़कों तक फैले हैं। खरीद के साथ-साथ किसानों को 955.69 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है।

    Hero Image

    कुरुक्षेत्र की अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ने से खरीद में तेजी आई है। (File Photo)

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। जिला भर की 22 अनाज मंडियों में धान की आवक के तेज होते ही खरीद एजेंसियों ने तेजी पकड़ ली है। दिन भर में चार लाख क्विंटल

    से अधिक की खरीद का जा रही है। 22 सितंबर से खरीद शुरू होने के बाद अभी तक 54 लाख क्विंटल से अधिक की खरीद कर ली गई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 44 लाख क्विंटल और हैफेड ने 10 लाख क्विंटल धान की खरीद की है। वहीं 80 प्रतिशत धान का उठान कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आवक और खरीद में तेजी के हिसाब से अगले 10 दिनों में सीजन के पूरा होने का अनुमान है। वहीं उठान के साथ ही खरीद का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अभी तक एजेंसियों द्वारा 955.69 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 770.67 करोड़ और हैफेड की ओर से 185.02 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है

    मंडियों से लेकर ब्रह्मसरोवर की पार्किंग तक में धान के ढेर

    पिछले करीब 15 दिनों से धान की आवक में तेजी आने पर मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। मंडियों में जगह न मिलने पर थानेसर की नई अनाज मंडी से बाहर ब्रह्मसरोवर की पार्किंग और सड़कों तक पर धान के ढेर लगे हैं।

    अब खेतों में खड़ी फसल भी पककर तैयार हो रही है। फसल के तैयार होने पर ही किसानों ने कटाई का काम तेज कर रखा है। अधिकारियों ने भी आवक को देखते हुए खरीद काे तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों से हर रोज चार लाख क्विंटल से अधिक की खरीद की जा रही है।

    आवक और खरीद को देखते हुए उठान के लिए लगाए 700 से अधिक ट्रक

    मंडियों में आवक और खरीद को देखते हुए खरीद एजेंसियों ने उठान को भी तेज कर रखा है। इसके लिए जिला भर की मंडियों में 700 से भी अधिक ट्रकों को लगाया गया है। मंडियों से उठाए जा रहे धान पर अधिकारियों की ओर से पूरी नजर रखी जा रही र्है। मंडियों में गेट पर सीसी टीवी कैमरे लगे हैं और सभी ट्रकों पर जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम से ट्रकों को ट्रैक किया जाता है।

    955.69 करोड़ राशि का किया भुगतान

    धान की खरीद के बाद इसके राइस मिलरों में पहुंचने बाद सरकार की ओर से भुगतान किया जा रहा है। अभी खरीद किए गए धान का 955.69 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इसमें से जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 770.67 करोड़ राशि व हैफेड द्वारा 185.02 करोड़ राशि का भुगतान किया जा चुका है।खरीद और उठान को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। मंडी नोडल अधिकारी लगातार मंडियों पर नजर रख रहे हैं। - विश्राम कुमार मीणा, उपायुक्त