Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कुरुक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्या का आरोपी, टांग में लगी गोली

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 02:22 AM (IST)

    कुरुक्षेत्र में पुलिस और एक साल से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी सुखविंदर के बीच मुठभेड़ हुई। प्रतापगढ़ के पास हुई इस मुठभेड़ में सुखविंदर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और सुखविंदर घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं और उसके गिरोह से संबंधों की जांच कर रही है। सुखविंदर पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    Hero Image

    पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा फरार हत्या का आरोपित

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपित सुखविंदर उर्फ सुखी और पुलिस के बीच सोमवार रात को मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ प्रतापगढ़ के निकट हुई, जहां सुखविंदर ने पीछा कर रही अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सुखविंदर को टांग में गोली लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल सुखविंदर को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन रौंद बरामद किए हैं। अपराध अन्वेषण शाखा-1 के निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कलाल माजरा निवासी 30 वर्षीय सुखविंदर पर रंगदारी, फिरौती और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखविंदर अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित की गई और प्रतापगढ़ गांव के पास सर्च अभियान चलाया गया।

    पुलिस को देखकर सुखविंदर ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग में सुखविंदर की टांग में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी गैंग से संबंधों की जांच कर रही है।