Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahendragarh News: दो बच्चों की मां घर से गायब, मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली; FIR दर्ज

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 03:48 PM (IST)

    महेंद्रगढ़ में दो बच्चों की मां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपने मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश जारी है। परिवार ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी। गांव भूंगारका से दो बच्चों की मां घर से गायब हो गई। पीड़ित पति ने इसकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

    पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि वह कामगार है। उसकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद पत्नी से उसे एक बेटा ओर बेटी भी है। विगत दिवस उसकी पत्नी मायके जाने की बात कहकर निकली थी। वह दोनों बच्चों को भी घर ही छोड़ गई थी। पीड़ित ने बताया कि दोपहर को उसकी मां ने सास से फोन कर पूछा कि उसकी बेटी घर पहुंची या नही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पर सास ने कहा कि वह यहां नही आई। इसके बाद उन्होंने आसपास सहित रिश्तेदारी व जान पहचान वाली जगहों पर उसकी तलाश की। लेकिन कही भी उसका सुराग नही लगा। बाद में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है।