Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस के हत्थे चढ़े छह साइबर अपराधी

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 05:26 PM (IST)

    नूंह जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' के तहत पिनगवां और पुनहाना थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों पर साइबर धोखाधड़ी, डेटा चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में अब तक 30 से अधिक वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, पिनगवां। हरियाणा पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन'' के तहत नूंह जिला पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की है। पिनगवां व पुनहाना थाना क्षेत्र में अलग-अलग छापामारी कर छह फरार साइबर अपराधियों को पकड़ा गया।

    इनमें से एक आरोपित अनीश मोहम्मद पहले ही साइबर थाना झज्जर के हवाले किया जा चुका है, जबकि बचे पांच आरोपितों की कैथल, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद की साइबर पुलिस को सौंप दिया गया है।

    पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपितों में अनीश मोहम्मद निवासी रीठट थाना पिनगवां पर साइबर थाना झज्जर में केस दर्ज था, जबकि ताहिर निवासी नई थाना बिछोर जिला पर थाना सिटी कैथल में विभिन्न धाराओं के तहत आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित नोमान निवासी नई निवासी बिछोर नई गांव थाना पुनहाना पर सिटी कैथल में भी विभिन्न धाराओं के तहत आईटी एक्ट का केस दर्ज था।

    वहीं, नस्सी खान, निवासी जैवंत पर साइबर क्राइम थाना महेंद्रगढ़ में और नसीम खान निवासी बिछोर पर नारनौल थाना जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज था जबकि आरोपित सफवान खान मूल निवासी नोगांव, थाना जुरहेड़ा राजस्थान जिसका वर्तमान पता वार्ड नंबर आठ बीमा रोड, फिरोजपुर झिरका पर सेंट्रल साइबर थाना फरीदाबाद में केस दर्ज था।

    जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आपरेशन ट्रैकडाउन'' के तहत अब तक 30 से अधिक वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ये सभी आरोपित साइबर फ्राड, धोखाधड़ी, डेटा चोरी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को संबंधित जिलों की साइबर पुलिस को सौंप दिया गया है।