Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में ही रहें एसडीएम, बचाव कार्य युद्ध स्तर पर हों'; सीएम नायब ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 07:40 PM (IST)

    हरियाणा में भारी बारिश के कारण यमुना नदी सहित कई नदियां उफान पर हैं जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारह जिलों में लगभग साढ़े चार लाख एकड़ फसलें प्रभावित हुई हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का आदेश दिया है।

    Hero Image
    हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिए आदेश

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पहाड़ी और मैदान क्षेत्रों हो रही लगातार वर्षा से हरियाणा से निकलने वाली यमुना सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नदियों पर बने बांध टूटने से पानी गांवों में घुस चुका है। खेत डूब चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में हुई भारी वर्षा से 12 जिलों की करीब साढ़े चार लाख एकड़ फसलों को नुकसान पहुंचा हैं। गांवों में निचले इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री मोर्चा संभाले हुए हैं। सभी उपायुक्तों से मौके की रिपोर्ट दो से तीन घंटे के अंतराल पर ली जा रही है। मंगलवार से मुख्यमंत्री जीएसटी काउंसिल की बैठक के चलते नई दिल्ली में हैं।

    वे यहीं से सुबह शाम अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। हरियाणा भवन में रुके मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह ही मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ आनलाइन बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की वजह से लोग प्रभावित हुए हैं, क्षेत्र के एसडीएम वहां अपना कैंप कार्यालय बना लें।

    इंतजाम युद्ध स्तर पर हों- सैनी

    लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके लिए खाद्य सामग्री का इंतजाम युद्ध स्तर पर किया जाए। संवेदनशील जगहों पर पानी निकालने के लिए पंप लगाए जाएं। जिन शहरों की सड़कें खराब हुई हैं, उन्हें भी सही किया जाए। शहरों से गुजरने वाले नेशनल हाईवे तथा स्टेट हाईवे की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जाए, जिससे कोई हादसा नहीं हो। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों ने कहा कि उनके कार्यालयों से दो-दो घंटे में स्टेटस रिपोर्ट भेजी जाए।

    जरूरत पड़ने पर तुरंत डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स को मौके पर भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों या कालोनी में वर्षा का पानी भरा है, वहां पर पेयजल की आपूर्ति टैंकरों से की जाए जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। डाक्टरों की टीम गांवों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरी दवा उपलब्ध कराए।

    comedy show banner
    comedy show banner