फसल खरीद में देरी को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई हरियाणा सरकार, BJP ने क्या कहकर आरोप खारिज किया?
विपक्षी दलों ने धान और खरीफ फसलों की खरीद में देरी का आरोप लगाकर सरकार को घेरा है। जवाब में, सरकार ने आंकड़े जारी कर बताया कि खरीफ खरीद सीजन 2025-26 में किसानों के खातों में 1945.99 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। विभाग के अनुसार, मंडियों में 18 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई, जिसमें से लगभग 9.76 लाख टन का उठान हो चुका है।
-1760423362526.webp)
विपक्ष ने हरियाणा की नायब सरकार पर फसल खरीद में देरी का आरोप लगाया है (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। धान तथा खरीफ की अन्य फसल खरीद को लेकर कांग्रेसी तथा अन्य विपक्षी नेता सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। उनका दावा है कि सरकारी मंडियों में समय से किसानों की फसल नहीं खरीदने से किसान परेशान हैं। इसके उलट सरकार ने फसल खरीदने के आंकड़े दिखा आरोपों को नकार दिया है।
सरकार का दावा है कि खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 1945.99 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित किए जा चुके हैं। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
यह दावा खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से किया गया। अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 18 लाख 7 हजार 936.07 टन धान की आवक हुई है। मंडियों से नौ लाख 76 हजार 370.73 लाख टन धान का उठान हो चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।