Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सैलजा को जन्मदिन की बधाई देना संयोग या प्रयोग? मनोहर लाल के पोस्ट के बाद चर्चा तेज; लोग बोले- पक्की हो चुकी है बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मुख्यमंत्री पद को लेकर जंग जारी है। इस बीच भाजपा लगातार कांग्रेस पर दलित विरोधी और कुमारी सैलजा का अपमान करने का आरोप लगा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को जन्मदिन की बधाई दी है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 24 Sep 2024 01:43 PM (IST)
Hero Image
मनोहर लाल ने सैलजा को दी जन्मदिन की बधाई।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024 ) के बीच कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस दलित नेता कुमारी सैलजा को लगातार साइड कर रही है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो सिरसा सासंद कुमारी सैलजा को भाजपा में शामिल होने तक का ऑफर दे दिया है।

मनोहर लाल ने सैलजा को दी जन्मदिन की बधाई

हरियाणा में 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को लेकर नाराजगी से जुड़ी जानकारी आ रही है। भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि कांग्रेस सैलजा को साइड-लाइन कर रही है।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो सैलजा को भाजपा में शामिल होने तक का ऑफर भी दिया है। हालांकि, सैलजा ने केंद्रीय मंत्री के ऑफर को ठुकराते हुए कहा है कि उनकी रगो में कांग्रेस का खून दौड़ता है। इतना ही नहीं सैलजा ने कहा कि उन्हें नसीहत न दिया जाए।

यह भी पढ़ें- कुमारी सैलजा या भूपेंद्र हुड्डा? सीएम फेस को लेकर जूझ रही कांग्रेस; हाईकमान ने दिया मान-सम्मान का भरोसा

सैलजा के इस बयान के बाद भी मनोहर लाल के मन में उनके लिए खटास नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आज सिरसा सांसद को लेकर फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सैलजा को जन्मदिन की बधाई दी है।

क्या भाजपा में शामिल होंगी सैलजा?

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बहन कुमारी सैलजा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और जीवन में नित नए आयामों को प्राप्त करें, ईश्वर से यही प्रार्थना है। उनके इस पोस्ट के बाद से लोगों को लग रहा है कि सैलजा और भाजपा के बीच बात चल रही है और सिरसा सांसद कभी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

बता दें कि मनोहर लाल के इस पोस्ट के नीचे लोग इसी तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने पोस्ट के नीचे लिखा कि लगता है बात पक्की हो चुकी। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लगभग बात पक्की हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Kumari Selja ने मनोहर लाल का ऑफर ठुकराया, बोलीं- मुझे नसीहत न दें, सैलजा की रगों में कांग्रेस का खून है