Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल, 25 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति को अजय चौटाला की मंजूरी

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 10:56 PM (IST)

    जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राजेश सूटा राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं जबकि कर्नल सुखविंदर राठी सर्वजीत मसीतां और देवेंद्र कादयान राष्ट्रीय सचिव होंगे। डा. अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद 25 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। जगदीश धनाना समेत कई सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।

    Hero Image
    जजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया विस्तार, 25 और पदाधिकारी शामिल ( फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। राजेश सूटा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। कर्नल सुखविंदर राठी, सर्वजीत मसीतां और देवेंद्र कादयान राष्ट्रीय सचिव होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 25 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

    जगदीश धनाना, सज्जन बलाली, मास्टर राम कुमार कादमा, तेजपाल डागर, छन्नो देवी, सत्यवान बिचपड़ी और एडवोकेट जिया लाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं। इसी तरह जगरूप संधू, राव रमेश पालड़ी, ओपी लाठर और जगरूप सिंह सकता खेड़ा भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

    इनके अलावा राजेंद्र गनेरीवाला, देवेंद्र बिल्ला, रविंद्र डेजी, कैप्टन छाज्जू राम, चौधरी मेहताब सिंह, एडवोकेट जिले सिंह, शकुंतला परमार, समय सिंह खुर्दबन, गुरविंदर तेजली और कैलाश पालड़ी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner