एक बच्ची व पिता का शव बरामद, तीन बच्चों की तलाश जारी; प्रेमी संग पत्नी के भागने पर शख्स ने यमुना में लगा दी छलांग
पानीपत में पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से दुखी सलमान सैफी और उसकी बेटी महक का शव नदी में मिला। पुलिस अन्य तीन बच्चों की तलाश कर रही है। आत्महत्या ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पानीपत। पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से आहत उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी सलमान सैफी व बेटी महक का शव रविवार नदी से बरामद हुआ। शव घटनास्थल से बहकर करीब 13 किमी दूर चले गए थे। पुलिस और गोताखोर की टीमें अभी भी तीन मासूम बच्चों की तलाश में जुटी हैं।
वहीं, पीड़ित की बच्चों के साथ नदी में कूदने से पहले की एक और वीडियो सामने आई है। इसमें वह चारों बच्चों के साथ रो रहा है और कह रहा है कि आज हम सभी मर जाएंगे। वीडियो में सलमान भावुक दिखाई दे रहा है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस जांच में लगी है।
बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी सलमान सैफी ने अपने बच्चों 12 वर्षीय महक, आठ वर्षीय इनायत, चार वर्षीय सिफा और तीन वर्षीय अनायन के साथ पानीपत के सनौली के पास यमुना नदी में छलांग लगा दी थी।
मृतक सलमान के पिता शफीक ने मृतक की पत्नी, एक महिला समेत छह लोगों पर उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। अगले दिन वीडियो देख पाई बहन सलमान की बहन ने बताया कि वीरवार को सलमान और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से चली गई। वह पहले भी कई बार चली जाती थी।
अगले दिन सलमान अपने बच्चों को लेकर काम पर जाने की बात कहकर गया और दोपहर के समय उसने नदी में छलांग लगाने से पहले वीडियो बनाकर उसे भेजी, लेकिन वह वीडियो उस समय नहीं देख पाई। शनिवार को उसने वीडियो देखे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय दो बच्चे पुल के ऊपर से नदी में गिरते दिखाई दिए। पुल पर देखा तो एक व्यक्ति दो और बच्चों को लेकर नदी में कूद गया। इसके बाद घटना की सूचना गोताखोर और पुलिस को दी गई। पुलिस टीमों ने आकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।