हत्यारे संजीव के मामले में एक और खुलासा, गुजरात में रहा हिसार के पूर्व विधायक का हत्यारा
हिसार के पूर्व विधायक रेलूराम पुनिया और उनके परिवार के आठ लोगों की हत्या करने वाला हत्यारा दामाद संजीव पैरोल से फरार होने के बाद गुजरात के आश्रम में रहा। वह छतरिया के आश्रम में काफी दिनों तक रहा।

यमुनानगर, जेएनएन। पूर्व विधायक रेलूराम पुनिया व उनके परिवार का हत्यारा दामाद संजीव पैरोल लेकर फरार होने के बाद आश्रमों व मंदिरों में रहा। फिलहाल वह जगाधरी जेल में है। पुलिस की मानें तो इसने गुजरात के आश्रम में काफी दिन तक रहा। यहां पर कई शिष्य भी थे। यहां पर संजीव दो साल तक रहा।
मई 2018 में पैरोल पर आने के बाद संजीव फरार हो गया था। उसने यहां बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव चांगनौली का पता दिया था। इसके आधार पर ही उसने पैरोल ली थी। जब वह वापस कुरुक्षेत्र जेल में नहीं लौटा तो कुरुक्षेत्र जेल के डीएसपी सुभाष चंद ने बिलासपुर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। वर्ष 2018 के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। एसआइटी ने भी खूब खाक छानी, लेकिन संजीव का कोई पता नहीं लगा था। स्पेशल टास्क फोर्स अंबाला की टीम ने एक फरवरी को उसे उत्तर प्रदेश के मेरठ में यूवी क्लब के पास से गिरफ्तार किया था। यहां पर वह साधु बनकर रह रहा था।
अधिकतर समय गुजारा आश्रमों में
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सामने आया कि उसने अपना अधिकतर समय आश्रमों में ही गुजारा। नर्मदा नदी के किनारे वह आश्रमों में रहा। सबसे लंबा समय उसने गुजरात के अमरेली जिले के राजुला में छतलिया आश्रम में रहा। दाढ़ी बढ़ा रखी थी और आंखों पर चश्मा पहनता था।
नेपाल भागने की फिराक में था संजीव
हत्यारा संजीव नेपाल भागने की फिराक में था। जब वह पैरोल से फरार हुआ था, तो करीब दस दिन तक नेपाल में भी रहा, लेकिन वहां पर आइडी न होने की वजह से उसे लौटना पड़ा। इसके बाद से ही वह आइडी बनवाने की कोशिश कर रहा था। इसलिए ही वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहुंचा। सीआइए टू के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि संजीव ने पूछताछ में बताया था कि वह फरार होने के बाद गुजरात व मध्य प्रदेश के आश्रमों में रहा।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।