Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा में मौसम ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, डबल डिजिट में पहुंचा पारा; बारिश की संभावना नहीं

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 08:06 AM (IST)

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम बदल गया है। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कोहरा लौटने की संभावना है।

    Hero Image
    आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा हरियाणा का मौसम (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पानीपत। Haryana Weather News मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। दिन व रात का तापमान डबल डिजिट में पहुंचा हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर-पश्चिमी हवा 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 55 प्रतिशत दर्ज की गई शाम को घटकर 45 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा सकता है।

    कड़ाके की ठंड वाला होता है जनवरी का अंतिम सप्ताह

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी का आखिरी सप्ताह कड़ाके की सर्दी वाला होता है। देश का उत्तरी भाग अक्सर पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़ी प्रणालियों से प्रभावित रहते हैं। हालांकि, इस समय क्षेत्र में कोई सक्रिय प्रणाली मौजूद नहीं है।

    पिछले सप्ताह के मध्य में हल्की बारिश लाने वाला विक्षोभ अब क्षेत्र से निकल चुका है। इसके पीछे का ठंडा प्रभाव पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान को एक अंक में बनाए हुए है। हल्के से मध्यम कोहरे और सामान्य ठंड के अलावा इस दौरान कोई दूसरी मौसम गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है।

    वर्षा की उम्मीद नहीं, कोहरा कर सकता है वापसी

    जनवरी के आखिरी सप्ताह में पानीपत सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोहरा लौटने की संभावना है। वर्षा की बात करें तो अभी कोई संभावना नहीं है। जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, वह भी ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सका।

    जनवरी के बचे दिनों में कोहरे की घहनता नहीं होगी अधिकांश स्थानों पर मध्यम ही रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान लगभग 7.0 तक गिरने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के इन 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    सिरसा जिले में भी तापमान में बढोत्तरी

    वहीं, सिरसा जिले में एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जौ सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों के प्रतिकूल है। इसके कारण पिछेती गेहूं का विकास रुकने और पकाव जल्दी होने के कारण उपज में कमी आने के आसार हैं।

    जिले में अब अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच रहा है। दोपहर के समय अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो चुका है। जिसने किसानों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है।

    यह भी पढ़ें- J&K Weather: कश्मीर में चिल्ले कलां ने ठिठुराया, जम्मू में मार्च जैसी गर्मी; इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना