Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से ज्यादा ठंडा रहा NCR, छप्पर पर जमी सफेद परत; तस्वीरों में देखें कैसे हैं सर्दी के तीखे तेवर?

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 11:45 AM (IST)

    रेवाड़ी महेंद्रगढ़ और नारनौल में दिल्ली से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। रेवाड़ी में आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द सुबह रही। पिछले साल की तुलना में दिसंबर पहले 12 दिन ज्यादा ठंडक रहे हैं। वहीं नारनौल में 2.2 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जानिए हरियाणा के मौसम का पूरा हाल।

    Hero Image
    छप्पर पर ढकी काली पॉलीथीन पर जमी पाले की सफेद परत। फोटो- हरिओम यादव

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। धीरे-धीरे सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। एनसीआर के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में दिल्ली से ज्यादा सर्दी पड़ रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द सुबह रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सिंघाना रोड से महावीर चौक की तरफ गर्म कपड़े पहन साइकिल पर जाता युवक। फोटो- जागरण

    पिछले साल की तुलना में दिसंबर पहले 12 दिन ज्यादा ठंडक रहे हैं। वहीं, नारनौल में 2.2 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    महावीर चौक पर सुबह ठंड बढने के कारण आग जलाकर अपना बचाव करते लोग। फोटो- जागरण

    पिछले छह दिनों से न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान साफ होने और धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही है।

    खुले में रखे टंकियों का पानी फ्रीज में रखे हुए ठंड की तरह है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी सर्दी का फसलों विशेषकर गेहूं और सरसों के लिए फायदेमंद है। दिन में अच्छी धूप निकलने से फसलों को फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शीत लहर जैसी स्थिति

    दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।

    दिल्ली में हाथ-कान ढककर गुजरते वाहन चालक। फोटो- जागरण

    बृहस्पतिवार की सुबह इस सीजन में सबसे अधिक ठंड रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिन ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

    दिल्ली में ठंड व शीत लहर से बचने क लिए कुछ इस तरह गर्म कपड़ों से अपने आप को ढके लोग। फोटो-ध्रुव कुमार

    पढ़ें पूरी खबर-

    दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू, टूटा इस सीजन का रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    गुरुग्राम में 6.2 डिग्री पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द सुबह रही

    गुरुग्राम में लगातार पारा लुढ़क रहा है। 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बुधवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। छह बजे से नौ बजे तक ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी।

    दिन में अच्छी धूप खिली और दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन से लगातार तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम अचानक सर्दी बढ़ गई है। लोग अब गरम कपड़े पहने हुए नजर आने लगे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। सर्दी पड़ने से खरीफ की फसलों गेहूं, जौ और सरसों को फायदा मिलेगा। गेहूं की बढवार अच्छी होगी। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    comedy show banner
    comedy show banner