Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rewari News: नहर में उतरी दिल्ली से जयपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस, करीब एक दर्जन यात्री घायल

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 08:08 AM (IST)

    Rewari Newsपुलिस के अनुसार शुक्रवार की तड़के राजस्थान रोडवेज की बस सवारियां लेकर दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। हाईवे पर बस गांव ड्योढ़ई के निकट पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और बस जवाहर नेहरू नहर में उतर गई।

    Hero Image
    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव ड्योढ़ई के निकट हुई दुर्घटना

    रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। दिल्ली से सवारियां लेकर जयपुर की तरफ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस गांव ड्योढ़ई के निकट नहर में उतर गई। नहर में उतरने के बाद बस पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई है। सभी सवारियों को उपचार के लिए बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर जा रही थी बस

    पुलिस के अनुसार शुक्रवार की तड़के राजस्थान रोडवेज की बस सवारियां लेकर दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। हाईवे पर बस गांव ड्योढ़ई के निकट पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और बस जवाहर नेहरू नहर में उतर गई। गनीमत रही की नहर में उतरते समय बस की गति धीमी हो गई, अन्यथा दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। नहर में उतरने के बाद बस टेढ़ी होकर रुक गई।

    एक दर्जन यात्रियों को आई चोट

    बस में करीब 20 सवारियां मौजूद थी। दुर्घटना के बाद में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। कसौला थाना पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। दुर्घटना में करीब एक दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई है और सभी की हालत खतरे से बाहर है।

    कारणों का नहीं लगा है पता

    बस के नहर में उतरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राथमिक जांच में किसी वाहन का अचानक बस के सामने आना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी बस चालक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। चालक के बयान दर्ज होने के बाद ही दुर्घटना के कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। मॉडल टाउन थाना मामले की जांच कर रही है।